MP News: डबरा में बना एशिया का सबसे बड़ा नवग्रह मंदिर, बागेश्वर धाम महाराज ने किया अवलोकन

MP News: डबरा में बना एशिया का सबसे बड़ा नवग्रह मंदिर, बागेश्वर धाम महाराज ने किया अवलोकन

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज आज डबरा (Dabra)के लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचे । जहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए बाद में वह नवग्रह मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर का अवलोकन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र विशेष रूप से मौजूद रहे। आपको बता दें कि बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर महाराज की कथा पिछले 5 दिनों से दतिया में चल रही है और आज वह डबरा पहुंचे।
[dgv_vimeo_video id=”737478583″]

यह भी पढ़े… डिमांड घटने से सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, MP के इन शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ ईंधन सबसे सस्ता, जानें

लोगों को जैसे ही जानकारी लगी के बागेश्वर धाम महाराज डबरा रहे हैं तो सैकड़ों लोगों की भीड़ नवग्रह मंदिर पहुंच गई पुलिस प्रशासन को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बागेश्वर धाम महाराज के पहुंचते ही उनका जोरों-शोरों से स्वागत किया गया। जय श्रीराम के नारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। लोगों में बागेश्वर धाम महाराज के लिए प्रेम का पता सैंकड़ों की भीड़ को देखकर लगाया जा सकता है।
[dgv_vimeo_video id=”737479045″]

आपको बता दें कि मिश्रा परिवार द्वारा विशाल पीठ का निर्माण किया जा रहा है जो कोणार्क के सूर्य मंदिर की तर्ज पर बना है।सबसे बड़ी बात यह एशिया का सबसे बड़ा नवग्रह मंदिर होगा। इसे इस तरह बनाया गया है कि सैकड़ों लोग प्रतिदिन आकर यहां अपना पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजन कर सकें। इस अवसर पर श्रीमन मिश्र, डॉक्टर आनंद मिश्र, मुकेश बँटी गौतम, विवेक मिश्र, सुकर्ण मिश्र सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews