डिमांड घटने से सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, MP के इन शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ ईंधन सबसे सस्ता, जानें

डिमांड घटने से सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, MP के इन शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ ईंधन सबसे सस्ता, जानें

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका के वजह से इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई है। जिसके करण अंदाजा लगाया जा रहा है की भारत में भी पेट्रोल और डीजल (Petrol and diesel) के भाव में बदलाव हो सकते हैं। मंदी की आशंका के बीच क्रूड ऑयल के डिमांड पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा है, इसी वजह से सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर में सोमवार को 0.80 फ़ीसदी की गिरावट देखी गई है।  इसी के साथ क्रूड ऑयल की कीमत 94.18 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है।

यह भी पढ़े… MP में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, 3 दिनों में 4 लोगों की मौत, इंदौर में सबसे अधिक मामले, यहाँ जानें आँकड़े

बता दें कि फरवरी के बाद कच्चे तेल की कीमतों में यह सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले भी पिछले सप्ताह में कच्चे तेल की कीमतों में 13.7% की गिरावट आई थी। चीन इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का सबसे बड़ा खरीददार है। और फिलहाल चीन के जीरो कोविड पॉलिसी की वजह से क्रूड ऑयल के डिमांड पर असर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े… MP Weather: एक साथ 7 सिस्टम एक्टिव, 28 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट

मध्यप्रदेश में आज कहीं पेट्रोल और डीजल (Petrol and diesel) महंगा हुआ तो कहीं सस्ता। विदिशा, सिवनी, रीवा, नीमच, मंडला, खरगोन, धार, देवास, छिंदवाड़ा, छतरपुर, बड़वानी, अशोकनगर और अनुपुर में पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। वहीं अलीराजपुर, बेतूल बुरहानपुर, गुना, होशंगाबाद, झाबुआ, कटनी, मुरैना, पन्ना, रतलाम, सतना, सीहोर, श्योपुर और उमरिया में पेट्रोल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़े… MP: भोपाल-रतलाम से होकर चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, 8 ट्रेनें रद्द, अगस्त में चलेगी 6 एक्सप्रेस ट्रेनें, देखें शेड्यूल-रूट

मध्य प्रदेश में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 108 रुपये से लेकर 112 रुपये के बीच में है। वहीं डीजल की कीमत 95 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी जा रही है। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, रायसेन, मुरैना, झाबुआ, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, देवास और भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई ‌। आगर मालवा, अशोकनगर, बेतूल, भिंड, धार, गुना, हरदा, कटनी, खरगोन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, राजगढ़, सतना, शाजापुर, सीधी, टीकमगढ़ और उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। आज भी रीवा और अनुपुर में पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से अधिक देखी गई। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, छतरपुर, बुरहानपुर, खंडवा, मंडला, पन्ना, सिवनी, शहडोल, शिवपुरी और उमरिया में पेट्रोल की कीमत 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 110 रुपये के आसपास देखी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews