
दमोह, आशीष कुमार जैन। दमोह जिले (Damoh district) में लगातार जारी खाद की किल्लत (shortage of fertilizer) के बीच किसान डीएपी (DAP fertilizer) की कालाबाजारी का आरोप लगाते रहे हैं, लेकिन तब भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन जब एक किसान ने खुद स्टिंग ऑपरेशन (sting operation) कर हकीकत सबके सामने लाई तो खुद कलेक्टर व एसपी एक्शन मोड में आ गए।
ये भी देखें- मोटापा ही नहीं डैंड्रफ भी मिटाता है योगा, बालों की सेहत के लिए रोज करें ये योगासन।
दअसल शनिवार को जिले की विधानसभा क्षेत्र पथरिया के एक किसान ने स्टिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसे देख प्रशासन में हड़कम्प मच गया। दरअसल एक युवा किसान सेवक प्रजापति पांच दिनों से खाद के लिए चक्कर काट रहा था। एसी बीच उसने प्राइवेट दुकान से खाद लेना मुनासिब समझा, लेकिन यहां 1200 रुपये की डीएपी की बोरी के अधिक दाम बढ़ाकर 1700 रुपये में बेची जा रही रही थी। सेवक ने पूरा घटनाक्रम अपने छिपे हुए मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। एक बोरी के 1700 रुपये यानी पुराने दाम से 500 रुपये ज्यादा देने के बाद भी जब किसान ने इसकी रसीद मांगी तो दुकानदार ने साफ मना कर दिया। सेवक खाद लेकर घर आ गया और उसने इस वीडियो को वायरल कर दिया।
[dgv_vimeo_video id=”645665288″]
इसके बाद मामले को लेकर खुद कलेक्टर एस कृष्ण चेतन्य ने संज्ञान में लिया और अधिकारियों को मौके पर जाकर बीज खाद भंडार सील करने के निर्देश दिए। जिसके बाद अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल के बाद देर रात पथरिया पुलिस थाने में दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
[dgv_vimeo_video id=”645667111″]
