
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जब नगर पालिका ने अमानक पॉलिथीन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, रात के समय नगर पालिका की टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की पॉलिथीन जब्त की है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल, मामला दमोह-जबलपुर नाका इंडस्ट्रियल एरिया का है। जब गर पालिका के हेल्थ ऑफिसर जितेंद्र पटेल के नेतृत्व में छापेमारी कर लाखों रुपए की पॉलीथिन जब्त की गई है।
लाखों का प्लास्टिक जब्त
बता दें कि नगर पालिका की टीम ने प्रिंटिंग प्रेस में पहुंचकर छानबीन की। साथ ही दावा किया कि प्रेस संचालक प्लास्टिक से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। इस प्रेस में अलग-अलग उत्पादों के पेकिंग मटेरियल की प्रिंटिंग का काम होता है। साथ ही ब्रेड, बीड़ी सहित अन्य उत्पादों के लिए प्रिंटिंग होती है। नगर पालिका ने इस प्लास्टिक को अमानक स्तर का माना और लाखों की कीमत वाली प्लास्टिक जब्त की, जिसे तीन बड़ी गाड़ियों में भरा गया।
संचालक ने जताई आपत्ति
टीम का नेतृत्व कर रहे एचओ ने बताया कि जब्त किया गया प्लास्टिक और पालीथिन अमानक स्तर की है। साथ ही प्रिंटिंग प्रेस संचालक दस्तावेज भी नहीं दिखा पाए, जिस कारण माल जब्त किया गया है। वहीं, संचालक पंकज अरोरा ने बताया कि सभी प्लास्टिक गुणवत्ता वाला है और बाजार में बेचे जा रहे रोजमर्रा के प्रोडक्ट वाले है। आगे उन्होंने कहा कि उनका प्रेस सरकारी इंडस्ट्रियल एरिया में है। उनके पास जीएसटी नंबर है। साथ ही वैध भी है।
[dgv_vimeo_video id=”1046090191″]
अधिकारी ने कही ये बात
मामले को लेकर नगर पालिका अधिकारी जितेंद्र पटेल ने कहा कि कार्रवाई नियमों के तहत की गई है। साथ ही आगे की जांच जारी है।
[dgv_vimeo_video id=”1046090864″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

