Damoh News : तेंदूखेड़ा का पौड़ी जलाशय फूटने से दो गांव डूबे, प्रशासन ने आधी रात को खाली कराए गांव

Damoh News : तेंदूखेड़ा का पौड़ी जलाशय फूटने से दो गांव डूबे, प्रशासन ने आधी रात को खाली कराए गांव

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे को एक जलाशय फूट गया। कुछ ही देर में पौड़ी और जेतगढ़ गांव डूब गए। दोनों गांव में घरों की छत तक पानी पहुंच गया। खेतों में फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई।

बता दें कि जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर जलाशय से सोमवार रात करीब 8 बजे पानी रिसना शुरू हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी। पानी रिसने की सूचना पर कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने दोनों गांव को आधी रात को ही खाली करा लिया था। ग्रामीणों को आनन-फानन में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए।

[dgv_vimeo_video id=”848264343″]

[dgv_vimeo_video id=”848264670″]
अपडेट जारी है…

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”848264000″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews