बारिश में आजादी का जश्न, विद्यालय भवन जर्जर, छत से टपक रहा पानी, वीडियो वायरल

जिले के कई गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं, ऐसे ही जिले के पथरिया ब्लाक के मोहनपुर मिडिल स्कूल का है। जहां सालो से स्कूल भवन जर्जर है कभी भी हादसे का शिकार हो सकता है
damoh school

Damoh News : आज़ादी के 77 साल बाद स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के हालात क्या है ये किसी से छिपे नही है, ग्रामीण इलाकों में क्या स्थिति है इससे भी सब बेखबर हैं, लेकिन देश के प्रति श्रद्धा भी बरकरार है। दमोह जिले के शासकीय स्‍कूलों में अव्‍यवस्‍थाओं को उजागर करता एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तेज बारिश जारी थी एक जर्जर इमारत में लगने वाले विद्यालय के छत से पानी टपक रहा था और उसके अंदर स्कूल के बच्चे देशभक्ति के तराने गा रहे थे।

क्या है पूरा मामला

जिले के कई गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं, ऐसे ही जिले के पथरिया ब्लाक के मोहनपुर मिडिल स्कूल का है। जहां सालो से स्कूल भवन जर्जर है कभी भी हादसे का शिकार हो सकता है लेकिन उसके बाद भी यहां बच्चो को बैठाकर पढ़ाया जाता है।

आज आज़ादी के जश्न के दौरान भी बच्चे यहाँ पहुंचे और उन्होंने देश के प्रति अपनी श्रद्धा को व्यक्त किया और इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”999067220″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews