MP की मोहन सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश की हर पंचायत में बनेंगे तीन मंजिला भवन, मालामाल होंगी पंचायतें

पंचायत मंत्री पटेल ने कहा कि नए दौर में अब प्रदेश की 1250 से ज्यादा पंचायतों के भवनों का स्वरूप भी बदल जायेगा।
Minister Prahlad Patel

MP News :  एमपी की पंचायतों की तकदीर और स्वरूप अब बदल जायेगा और गावँ की सरकारें सक्षम और समृद्ध होने वाली है क्योंकि अब सरकार का फोकस इस दिशा में है और जल्दी ही इसके परिणाम भी सामने आएंगे। सूबे के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने इसका खाका तैयार कर लिया है और कुछ ही दिनों में इस पर अमल होगा।

देश की समृद्धि में गाँव की सरकार यानी ग्राम पंचायतों का अहम किरदार रहता है और माना जाता है कि सबसे छोटी दिखने वाली इकाई पंचायत सबसे महत्वपूर्ण इकाई साबित होती हैं। एमपी में मोहन सरकार के गठन के बाद पंचायती राज व्यवस्था में कई परिवर्तन हुए सरकार और खास तौर पर पंचायत विभाग ने कुछ पाबंदियां लगाई तो कुछ नियमो में फेरबदल भी किये लेकिन इस बदलाव के बीच अब गाँव को विकसित करने नया प्लान सरकार ने तैयार कर लिया है।

अच्छा काम करने वालों को मिलेंगे 3 करोड़ रुपये 

पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने इस प्लान को गाँव के विकास का बड़ा प्लान करार दिया है। मंत्री पटेल के मुताबिक सरकार ने चार महीनों तक मनरेगा की राशि जारी करने पर रोक लगाई थी जिसका तमाम सरपंचों ने स्वागत किया और धैर्य से काम लिया और प्रदेश में अधूरे पड़े दो लाख से ज्यादा काम इस अवधि में पूरे हुए हैं।अब सरकार नए सिरे से मनरेगा के कामों को खोल रही है। अब तक जिला स्तर पर इसका निर्णय होता था लेकिन अब ब्लाक स्तर पर इसका निर्णय होगा, जो ब्लाक बेहतर काम करेंगे उन्हें तीन करोड़ और जिनका काम उम्मीद से कम भी होगा उन्हें एक करोड़ रुपये जारी किए जायेंगे।

पंचायत भवनों का भूमिपूजन अटल जी की जयंती 25 दिसंबर पर

पंचायत मंत्री पटेल ने कहा कि नए दौर में अब प्रदेश की 1250 से ज्यादा पंचायतों के भवनों का स्वरूप भी बदल जायेगा, इतनी बड़ी संख्या में नए भवनों का निर्माण भी सरकार कराने जा रही है जिन जिनको तिमंजला बनाने की योजना है, इन भवनों का भूमिपूजन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर को करने की हमारी योजना है और अगले साल इसी दिन इन भवनों का लोकार्पण भी हो ऐसा प्रयास करेंगे।

सम्भाग स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद के आयोजन होंगे

प्रदेश में जिला पंचायत और जनपद पंचायतों के प्रतिनिधियों के सम्मेलन भोपाल में पिछले दिनों हुए और मंत्री पटेल कहते हैं कि इन प्रतिनिधियों से संवाद में कई फायदे हुए और अब सम्भाग स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों से ऐसे ही संवाद के आयोजन होंगे जो गाँव के विकास की योजना तैयार करने में कारगर साबित होंगे। बहरहाल अब सरकार पूरी तरह से गाँव के विकास की योजना में लग गई है जो प्लान पंचायत विभाग ने बनाया है उससे जाहिर है कि आने वाले दिनों में गाँव और समृद्ध होंगे।

[dgv_vimeo_video id=”1032978060″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews