दमोह जिला अस्पताल में हंगामा, आपस में भिड़े सिक्योरटी गार्ड और मरीज के परिजन; इस बात को लेकर हुआ विवाद

कल देर रात फिर मरीज के परिजन और अस्प्ताल के सिक्योरटी गार्ड आपस मे भिड़ गए। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश के बाद मामले को शांत करा दिया।
दमोह जिला अस्पताल में हंगामा, आपस में भिड़े सिक्योरटी गार्ड और मरीज के परिजन; इस बात को लेकर हुआ विवाद

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जब जिला अस्पताल में कल रात एक साथ दो वारदात हुई। इससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इन घटनाओं के बाद पुलिस और अस्पताल प्रबंधन की कोशिश नाकामयाब होती दिखाई दे रही है। दरअसल, कल देर रात फिर मरीज के परिजन और अस्प्ताल के सिक्योरटी गार्ड आपस मे भिड़ गए। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश के बाद मामले को शांत करा दिया। आइए विस्तार से जानते हैं यहां…

क्या है मामला?

बता दें कि मामला वहां से शुरू हुआ जब सड़क हादसे में घायल युवक को अस्पताल लाया गया। इस दौरान उसके परिजन युवक को देखने अस्पताल पहुंचे। वहीं, सिक्योरिटी गार्ड और परिजनों के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब गार्डों ने गुटखा खाये हुए परिजनों को वार्ड के अंदर जाने से रोका। इस घटना के बाद अस्पताल के अंदर तनाव बढ़ गया, जिस कारण परिजनों और गार्डों के बीच झगड़ा हो गया।

ये बयान आए सामने

इस विवाद को लेकर सिक्योरिटी गार्ड्स और परिजनों के बीच अलग-अलग बयान सामने आए हैं। गार्ड्स का कहना है कि उन्होंने परिजनों को गुटखा वार्ड में ले जाने से मना किया, जिसके कारण परिजन नाराज हो गए। वहीं, परिजनों का आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड्स ने उनसे 200 रुपये की मांग की। जब उन्होंने पैसे नहीं दिए, तो उनके साथ बदसलूकी की गई।

[dgv_vimeo_video id=”1000000442″]

[dgv_vimeo_video id=”1000001066″]

दी गई समझाइश

इधर, देर रात जब हालात बिगड़ने लगे, तो ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और मामले की सूचना कोतवाली थाना प्रभारी आनंद सिंह को दी। सूचना पाते ही थाना प्रभारी आनंद सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इसके बाद समझाइश देकर विवाद को शांत कराया। उनके अनुसार, विवाद गुटखे को लेकर हुआ था, जिसे बातचीत से सुलझा लिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”1000000229″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews