दमोह जिले के सिविल अस्पताल में स्टाफ से युवक ने की बदसलूकी, वीडियो वायरल

एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जहां अस्पताल के स्टाफ के साथ बदसलूकी और हाथापाई की गई है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
viral video

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में सरकारी अस्पतालों में स्टाफ के साथ बदसलूकी और हाथापाई की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जिसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जहां अस्पताल के स्टाफ के साथ बदसलूकी और हाथापाई की गई है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस कारण अब कर्मचारियों की सुरक्षा पर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। बता दें कि इस घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर का माहौल खराब हो चुका है।

हटा का मामला

दरअसल, मामला हटा के सिविल अस्पताल का है। जब एक युवक घायल साथी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया। इसके बाद अस्पताल का स्टाफ घायल युवक का इलाज कर रहा था, लेकिन इसी बीच घायल के साथ आया युवक किसी कारणवश गुस्से में आ गया। जिसके बाद उसने गाली गलौच की और फिर स्टाफ के साथ मारपीट करने लगा। कुछ लोगों ने इस वारदात को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जोकि बाद में वायरल हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराया गया। काफी देर बाद दोनों ही पक्षों में आपसी सुलह हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मामले को लेकर किसी ने भी कोई शिकायत दर्ज नही कराई है।

[dgv_vimeo_video id=”1000322767″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews