दतिया: कोरोना कर्फ्यू के बावजूद खुली दुकान, भीड़ लगी तो प्रशासन ने किया सील, लगाया जुर्माना

दतिया

दतिया, सत्येन्द्र रावत। दतिया में कोरोना कर्फ्यू (corona curfew) के बावजूद दुकान खोलने पर एसडीएम (SDM) अशोक चौहान एवं एसडीओपी (SDOP) सुमित अग्रवालने कठोर कार्यवाही की है। कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के लिए एसडीएम और एसडीओपी  शहर का भ्रमण (patrolling) कर रहे थे तब ही उन्होंने एक खुली दुकान के ऊपर कार्यवाही की। उन्होंने दुकान सील (seal) करने के बाद 10 हजार का जुर्माना (fine) भी वसूला और नोटिस थमा दिया।

यह भी पढ़ें… देश में पहली बार यहाँ बनेंगे “ब्लैक फंगस” यूनिट, शुरुआत 10 – 10 बेड से होगी

कोरोना महामारी के बीच जिला प्रशासन द्वारा 17 मई तक लगाए गए पूर्ण कोरोना कर्फ्यू के बीच व्यापारियों द्वारा लगातार दुकानें खोलकर व्यापार संचालित करने और प्रशासन द्वारा कार्रवाई के मामले सामने आते रहे हैं। जिसमें गुरुवार को सुबह भ्रमण के दौरान राजगढ़ चौराहे पर खुली किराने की दुकानों में लगी भीड़ के कारण एसडीएम और एसडीओपी ने दुकान को सील कर दिया इसके साथ ही 10 हजार का जुर्माना नोटिस थमाया। कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकानें खोलकर व्यापार संचालित करने में भीड़ भाड़ को बढावा देने के दोषी पाते हुए व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिसमें किराना दुकान को सील कर दिया है।

यह भी पढ़ें… कोरोना से निराश्रित बच्चों के लिए शिवराज सरकार का बड़ा फैसला

एसडीएम अशोक चौहान ने बताया कि किराना दुकान के संचालक के खिलाफ कोविड गाइडलाइन के निर्देशों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही एसडीएम और एसडीओपी ने शहर में विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों से पूछताछ की संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लोगों को फटकार लगाई और गाड़ियों की हवा निकाल कर घर वापस किया। इस दौरान एसडीएम अशोक चौहान एवं एसडीओपी सुमित अग्रवाल सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews