रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे पीताम्बरा पीठ, माई के चरणों में झुकाया शीश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे पीताम्बरा पीठ, माई के चरणों में झुकाया शीश

दतिया, सत्येन्द्र रावत। झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व “झांसी जलसा” जैसे में शामिल होने आये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) दतिया पहुंचे, रक्षा मंत्री (Defense Minister Rajnath Singh) ने प्रसिद्द तांत्रिक पीठ पीतांबरा माई के दर्शन किये और पूजा अर्चना की।  प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra)  ने रक्षा मंत्री की अगवानी की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार दोपहर दतिया पहुँचे। राजनाथ सिंह ने पीताम्बरा माई की शरण में पहुँचकर कर पूजा अर्चना की और दर्शन किये। उन्होंने मन्दिर परिसर में स्थापित महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया।

 ये भी पढ़ें – MP News: अधिकारी-कर्मचारियों पर गिरी गाज, 7 निलंबित, 1 की सेवा समाप्त

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।  मन्दिर के वरिष्ठ पुजारी ब्रजमोहन दीक्षित ऊर्फ चंदा गुरु ने मंत्र उच्चारण करने के साथ राजनाथ सिंह को पूजा कराई। कलेक्टर संजय कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें – ग्वालियर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व “झांसी जलसा” में होंगे शामिल

रक्षा मंत्री के प्रोटोकॉल के तहत मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था थी। प्रोटोकॉल के तहत कुछ चुनींदा भाजपा नेताओं को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति थी उन्होंने ही रक्षा मंत्री का स्वागत किया। वही राजनाथ सिंह से मिलने मन्दिर के बाहर उमड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओ की भीड़ मौजूद रही।

ये भी पढ़ें – रानी कमलापति का जीवन चरित्र बच्चों को पढ़ाने की मांग, भाजपा नेता ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

राजनाथ सिंह के दर्शन एवं पूजा अर्चना के दौरान माया सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया, झांसी विधायक रवि शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल भूरे चौधरी, मुकेश यादव, मंगल यादव महाराजपुरा,टेलो यादव, धीरू दांगी,व्रिकम दांगी, प्रशांत ढेगुला,बलदाऊ, पुनीत टिलवानी, आकाश भागर्व, नेहा रजक, किरण गुप्ता, क्रांति राय, समाजसेवी बलदेव राज बल्लू आदि भाजपा नेता सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

[dgv_vimeo_video id=”646794658″]

[dgv_vimeo_video id=”646794885″]

[dgv_vimeo_video id=”646795061″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews