DAVV Course : पब्लिक हेल्थ में एमबीए करवाएगा डीएवीवी, कोर्स तैयार करने के लिए विभाग के पास है बस इतना समय

Davv indore

DAVV Course : कोरोना महामारी के बाद अचानक हेल्थ सेक्टर का तेजी से विस्तार हुआ है। सिर्फ दो साल के अंदर देशभर में अस्पताल और पैथोलॉजी लैब भी काफी ज्यादा खुल गए है। लेकिन उसके बाद भी जनता को सही से ना तो इलाज मिल पा रहा है और ना ही सलाह। लेकिन अब इसे सही और अच्छे से आगे ले जाने के लिए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने नया प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि अगले शिक्षा सत्र से विश्वविद्यालय नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है।

जिसके तहत इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट स्टडीज (आइएमएस) से एमबीए पब्लिक हेल्थ सर्विस कोर्स करवाया जाएगा। इसका सिलेबस मार्च 2023 तक विभाग को कोर्स बनाना होगा। इसके अलावा डायरेक्टोरेट आफ डिस्टेंस एजुकेशन विभाग में डिप्लोमा कोर्स में विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा सकेगा। इन डिप्लोमा कोर्स का सिलेबस विभाग ने पहले से बना कर रखा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, इस कोर्स के लिए विश्वविद्यालय ने 60 सीटें तय की है। ऐसे में सिलेबस तैयार होने के बाद इस कोर्स के लिए क्या फीस लेनी है वह तय की जाएगी। वहीं अगले सेमेस्टर सत्र से छात्र छात्रों को इस कोर्स के लिए एडमिशन दिया जाएगा। खास बात यह है कि कार्यपरिषद से कोर्स को लेकर मंजूरी मिल चुकी है। बताया जा रहा है कि मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को इस कोर्स के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।

अभी तक आई एम एस में एमबीबीएस, बीडीएस, नर्सिंग और फार्मा का कोर्स विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध था। लेकिन अब एमबीए इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स के साथ पब्लिक हेल्थ सेक्टर में भी एमबीए करवाया जाएगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय में करवाए जाने वाले डिप्लोमा कोर्स को भी डायरेक्टरेट ऑफ डिस्टेंस एजुकेशन से मंजूरी मिल चुकी है।

खास बात यह है कि यूजीसी ने इन 2 सालों के अंदर आधा दर्जन डिप्लोमा कोर्स को हरी झंडी दिखाई है। हालांकि अभी तक ये कार्यक्रम ऑनलाइन किए जा रहे थे लेकिन अगले सत्र से ये ऑफलाइन करवाए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने डिजिटल मार्केटिंग, एचआर, आपरेशन मैनेजमेंट, लाजिस्टिक कोर्स रखे हैं। इसके साथ ही आने वाले समय में और भी कोर्स बढ़ाए जाने वाले है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews