इंदौर में बनाया जा रहा प्रदेश का पहला Dental Forensic Lab, दातों से की जाएगी अपराधियों की पहचान

Dental Forensic Lab Indore

Dental Forensic Lab Indore : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में अब अपराधियों की पहचान दातों से की जा सकेगी। जी हां इंदौर शहर में पहला डेंटल फॉरेंसिक लैब खोला जा रहा है। यह लैब गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज में बन रहा है। इस लैब की मदद से मध्य प्रदेश पुलिस दांतो से ही अपराधियों की पहचान कर सकेगी।

जानकारी के मुताबिक अभी डेंटल फॉरेंसिक लब को बनाने के लिए शुरुआती बजट 10 लाख रूपये की मंजूरी मिल चुकी है। इस लैब का संचालन कॉलेज के 5 विभाग द्वारा मिलकर किया जाने वाला है। लेकिन मध्यप्रदेश पुलिस का सहयोग भी इसे पूरा मिलेगा।

लैब को बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी हैं। जल्द ही इसे बना कर तैयार कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज में अपराधियों के दातों को लेकर उनका स्कैन किया जाएगा। उसके बाद अपराधी के फ़ोटो और डिटेल के साथ उसके दांतों की हिस्ट्री तैयार की जाएगी।

ये डिटेल दातों के साइज, बनावट के मुताबिक होगी। इसी की पहचान से अपराधियों को पहचान का पता लगाना आसान होगा। सबसे ज्यादा इसमें आसानी उन अपराधियों को पहचानने में होगी जो चाइल्ड अब्यूस (पॉक्सो एक्ट) , रेप केस, ब्लाइंड मर्डर में वॉन्टेड हैं।

इन 5 विभागों द्वारा मिलकर किया जाएगा कार्य

ओरल पैथोलॉजी
ओरल डायग्नोसिस एंड रेडियोलॉजी
ऑर्थोडोंटिक्स
पीडियो डोंटिक्स
प्रोस्थोडोन्टिक्स

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews