CM Shivraj ने की देवास के किसानों से चर्चा, कही ये बड़ी बात

cm shivraj

देवास, सोमेश उपाध्याय। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(cm shivraj singh chauhan) व कृषि मंत्री कमल पटेल (agriculture minister kamal patel) ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रदेश में मूंग और उड़द की खरीदी हेतु पंजीयन के शुभारंभ के दौरान प्रदेश के पांच जिलों के कृषकों (farmers) से वीडियो कॉल (video call) के माध्यम से चर्चा की।

यह भी पढ़ें… वैक्सीन लगी नहीं, प्रशासन ने लगा दिए पोस्टर “मैं टीकाकृत हूँ”, कांग्रेस ने उठाये सवाल

सीएम चौहान ने देवास जिले के कृषक नर्मदा प्रसाद से भी चर्चा की। कृषक नर्मदा प्रसाद ने बताया कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही मूंग से किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सीएम द्वारा शासन की व्यवस्था पर बताया कि उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। उनके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि आ रही है। किसान ने सीएम का आभार भी जताया।

यह भी पढे़ं… Sex Racket: बड़े रैकेट का भंडाफोड़, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, आपत्तिजनक स्थिति में मिले लड़के-लड़कियां

सीएम ने कहा कि कोरोना काल में भी हमने गेहूँ उपार्जन के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। अब मूंग की खरीदी भी चालू की है। आंधी, तूफान, बारिश में भी खरीदी होगी। जब तक किसान को मूल्य न मिले तो सरकार के होने का फायदा ही क्या है। किसान भाई चिंता न करें, एक-एक दाना मूंग का हम खरीदेंगे। उन्होंने किसानों से अपने नंबर आने का इंतज़ार करने की अपील की।सीएम ने अपने सम्बोधन में कहा कि आपने धूप में अपना पसीना बहाया है, हमारा भी संकल्प है कि आपके पसीने की एक-एक बूंद की कीमत आपको देंगे।

इस दौरान देवास के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, एडीएम महेंद्र सिंह कवचे, कृषक नर्मदा प्रसाद, कृषि विभाग के अधिकारीगण तथा अन्य कृषक गण उपस्थित हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews