सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर बोला हमला, अचानक हेलिकॉप्टर हुआ खराब, सड़क मार्ग से धार हुए रवाना

सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर बोला हमला, अचानक हेलिकॉप्टर हुआ खराब, सड़क मार्ग से धार हुए रवाना

Dhar News : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मनावर गांधी चौराहे पर आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मनावर के विकास कार्यों में करोड़ों रुपए दिए गए, लेकिन कांग्रेस ने जनता तक उन रुपयों को नहीं पहुंचाया विकास कार्य को रोका गया। इसलिए में आप लोगों से प्रार्थना करने आया हूं, कि आप मनावर में बीजेपी के पार्षद को जीत दिलाए, में विकास कार्य में कोई बांधा नहीं आने दूंगा।

अवैध कॉलोनियों को किया जाएगा वैध

आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कमलनाथ ने कई पाप किए बीजेपी की कई योजनाएं बंद कर दी थी। हमारी सरकार आने से हमने सारी योजनाओं को चालू कर दिया है, बीजेपी के सवा साल की सरकार ने भोपाल वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बना दिया था। हम सीएम स्कूल योजना के अंतर्गत अच्छी शिक्षा देंगे। स्मार्ट स्कूल बनाएंगे मनावर क्षेत्र में जो अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाएगा। वहीं मनावर का व्यवस्थित विकास हो, यहाँ व्यापार ठीक चले, पीने के पानी की व्यवस्था हो, सड़कों की व्यवस्था हो और रहने के लिए जमीन मिले। इसके लिए भाजपा की सरकार प्रतिबद्ध है।

[dgv_vimeo_video id=”789441483″]

हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

मनावर में रोड शो और सभा करने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान दोपहर को साढ़े तीन बजे हेलीकॉप्टर से धार के लिए रवाना हुए लेकिन उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद आनन फानन मे देदला गांव में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान सड़क मार्ग से कार से धार के लिए रवाना हुए।

[dgv_vimeo_video id=”789441551″]

इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, संगठन जिला प्रभारी शयम बंसल, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, धार विधायक नीना विक्रम वर्मा, पूर्व मंत्री रंजना बघेल सहित अनेक भाजपा वरिष्ठ नेता उपस्थित रहें।
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”789441612″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews