खेतों में लहलहा रही थी गांजे की फसल, 53 लाख रुपये के 1400 पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार

खेतों में लहलहा रही थी गांजे की फसल, 53 लाख रुपये के 1400 पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Hemp crop seized in Dhar : गांजे के खिलाफ धार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।  पुलिस ने दो खेतों में लहलहा रही गांजे की फसल को जब्त कर लिया।  पुलिस ने करीब 20 क्विंटल गांजे के पौधे जब्त किये हैं जिसकी कीमत 53 लाख रुपये बताई जा रही है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर मध्यप्रदेश में लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते धार जिले की बाग थाना पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए 53 लाख का गांजा बरामद किया है। बाग थाने के टीआई रणजीत सिंह बघेल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध गांजे की कुछ लोग खेती कर रहे है।

सूचना के बाद पुलिस ने प्लानिंग की और ग्राम मेहरती में कार्रवाई करते हुए दो खेतों से 1400  गांजे के अवैध पौधे जब्त किये। पुलिस ने इस पूरे मामले में 17 लोगों को आरोपी बनाया है इनमें से एक आरोपी चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई लगातार आगे भी की जाएगी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

धार से मोहम्मद अल्ताफ़ की रिपोर्ट 

[dgv_vimeo_video id=”772428301″]

[dgv_vimeo_video id=”772428441″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews