Jabalpur News: कुत्ते की बेरहमी से हत्या, पहले रस्सी से बांधकर नाले में फेंका फिर सड़क पर घसीटता रहा, शिकायत करने पर दी पुलिस की धमकी

Jabalpur News: जबलपुर में एक स्ट्रीट डॉग की निर्मम तरीके से हत्या करने का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक आदमी लोगों से कहता है कि इसे मैंने मारा है और उन्हें पुलिस की धमकी देता हुआ दिख रहा है।
Jabalpur News: कुत्ते की बेरहमी से हत्या, पहले रस्सी से बांधकर नाले में फेंका फिर सड़क पर घसीटता रहा, शिकायत करने पर दी पुलिस की धमकी

Jabalpur News: जबलपुर में एक स्ट्रीट डॉग की बड़ी ही बेरहमी से हत्या करने की घटना सामने आई। जिसमें आरोपी ने पहले तो कुत्ते को रस्सी से बांधा और उसके बाद उसे एक नाले के पानी में डूबा दिया। जब पानी में डूबने से कुत्ते की मौत हो गई तो उसके बाद आरोपी उसे काफी देर तक सड़क पर लेकर घसीटता रहा। इस पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसके बाद बेजुबानों की परवाह करने वाले सामाजिक संगठनों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश पनपा। इसके बाद बड़ी संख्या में डॉग लवर विजयनगर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विजयनगर थाना पुलिस अब आरोपी के तलाश में जुट गई है। वहीं, इस घटना में आरोपी का एक दोस्त भी शामिल है जिसने कुत्ते की हत्या करने के बाद शिकायतकर्ता को पुलिस की धमकी दी थी।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह घटना 22 अप्रैल की है। जब 90-क्वार्टर में रहने वाला सोनू नाम के एक व्यक्ति ने सड़क किनारे घूम रहे एक कुत्ते को पहले तो रस्सी से बांधा और उसके बाद उसे पानी में डूबा दिया। पानी में डूबने से जब कुत्ते की मौत हो गई तो उसके बाद वह उसे लेकर काफी देर तक सड़क पर घसीटता रहा। घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने विजयनगर थाना पुलिस को सौंपकर आरोपी के खिलाफ कई से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

लोगों को दी पुलिस की धमकी

वही इस घटना को लेकर आरोपी सोनू नाम के व्यक्ति का एक दोस्त अंकित स्थानीय लोगों को पुलिस की धमकी देते हुए दिख रहा है। आरोपी के दोस्त अंकित का कहना है कि हमने कुत्ते को मार डाला है, अब जहां तुम्हें शिकायत करनी है, कर सकते हो। फिलहाल पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायत को लेकर आरोपी सोनू और अंकित के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews