खबर का असर : नगर परिषद की मदद से रहवासियों को मिला आतंकी सांड से छुटकारा

खबर का असर : नगर परिषद की मदद से रहवासियों को मिला आतंकी सांड से छुटकारा

शिवपुरी, मोनु प्रधान। बीते दिनों शिवपुरी जिले (Shivpuri district) के कोलारस सदर बाजार में एक आवारा सांड (stray bull) ने तांडव मचा रखा था जिसकी गुरुवार को वहां के रहवासियों ने 181 सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline) पर शिकायत कर मदद मांगी थी। जिसके बाद अब कोलारस नगर परिषद हरकत में आई और लोगों को इस सांड से निजात दिलाने में मदद की है। दरअसल, इस खबर को एमपी ब्रेकिंग न्यूज पर प्राथमिकता से दिखाया गया था जिसके बाद इस खबर के असर के साथ कोलारस नगर परिषद ने मामले को गंभीरता से लिया और शुक्रवार सुबह ही आतंक मचाने वाले आवारा सांड को इलाके से हटाकर बलेहरा हाइवे के नजदीक छोड़ दिया गया है। जिसके बाद अब सभी रहवासी चिंता से मुक्त होकर राहत की सांस ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें- सहेली की आत्महत्या से सदमें में आई 13 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

आपको बता दें, कोलारस कस्बे में बीते दिनों एक आवारा सांड इलाके में संकट का सबब बन चुका था। यह सांड कभी भी किसी भी व्यक्ति के घर या दुकान में घुस जाता था और आतंक मचाते हुए नुकसान कर देता था। लोग जब भी इसे भगाने का प्रयास करते थे तो वह उन पर हमला करने पर उतारु हो जाता था। इस सांड से रहवासियों को खौफ भी था और परेशानी भी। ऐसे में लोगों ने सांड से परेशान होकर नगर पंचायत में मदद की मांग की लेकिन वह भी इससे निजात नहीं दिला पा रहे थे। और आखिरकार रहवासियों ने 181 सीएम हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर के मुख्यमंत्री से सांड से छुटकारा पाने के लिये मदद की गुहार लगाई थी। वहीं आज सुबह नगर परिषद द्वारा सांड को क्षेत्र से दूर बलेहरा हाइवे के नजदीक छोड़ा गया है।

[dgv_vimeo_video id=”626343047″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews