MP Election 2023: विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए भोपाल पहुंची चुनाव आयोग की टीम, 3 दिन का है दौरा

Election Commission Of India

Election Commission Of India

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जोर-शोर से तैयारियों का दौर जारी है। चुनाव नवंबर में प्रस्तावित किए गए हैं और सभी पार्टियों समेत प्रशासन व्यवस्था में लगा हुआ है। इन्हीं तैयारियों की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग की टीम तीन दिवसीय दौरे पर भोपाल में रहने वाली है।

मुख्य निर्वाचन आयोग राजीव कुमार की अगुवाई में यह टीम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी। इसके अलावा कलेक्टर, कमिश्नर, आईजी और पुलिस अधीक्षक से चुनाव संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी जुटाएगी। आज चुनाव आयोग की टीम की फुल बेंच भोपाल पहुंची, जहां राजा भोज एयरपोर्ट पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन और अफसरों की टीम ने उनकी अगवानी की। फुल बेंच की बैठक से पहले ही रविवार देर रात उपायुक्त चुनाव आयोग मनोज कुमार साहू, संयुक्त संचालक अनुज कुमार चांडक, सीनियर चुनाव आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा और नितेश व्यास सहित सचिव अमित कुमार भोपाल पहुंच गए थे।

राजनीतिक दलों से चर्चा

आज से चुनाव आयोग की टीम तैयारी को लेकर समीक्षा शुरू करेगी। जिसमें पहले दिन राजनीतिक दलों के साथ चर्चा करने के अलावा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इस बैठक में मैदानी स्तर पर चुनाव की तैयारी किस तरह से की जा रही है, यह जानकारी प्रशासन के अधिकारियों से भी ली जाएगी और पार्टियां किस स्तर पर तैयारी कर रही है यह भी देखा जाएगा।

कानून व्यवस्था पर समीक्षा

दौरे के दूसरे दिन टीम मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस और पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना के साथ बैठक करेगी। इस दौरान चुनाव के समय किसी तरह की अवैध गतिविधियां संचालित ना हो, कानून व्यवस्था बेहतर बनी रहे, निर्वाचन व्यय पर प्रशासन की पैनी नजर रहे इन मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा। कलेक्टर कमिश्नर, पुलिस अधीक्षकों और आईजी के साथ हर जिले में चल रही चुनाव की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की जाएगी।

अधिकारियों के साथ चर्चा

दौरे के तीसरे दिन मुख्य सचिव समेत प्रशासन के प्रमुख आला अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद चुनाव आयोग का दल वापसी के लिए रवाना हो जाएगा। इस तीन दिवसीय दौरे के लिए अधिकारियों का दल रविवार को ही भोपाल पहुंच गया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews