Katni News : सहकारी समिति प्रबंधक के घर EOW की रेड, लाखों रूपये के साथ भारी मात्रा में जेवर जब्त

Katni News

Katni News : कटनी जिले के रीठी तहसील के ग्राम देवरी कला निवासी सहायक सहकारी समिति प्रबंधक अनिल राय के घर पर जबलपुर ईओडब्ल्यू की 30 सदस्यों की टीम ने छापेमारी की है। जांच टीम के पहुंचने से हड़कंप मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि टीम ने छापेमार की कार्रवाई करते हुए घर से 9 लाख 30 हज़ार रुपए कैश सहित सोने चांदी के जेवरात सहित जमीन रजिस्ट्री जब्त की है। ये छापेमार कार्यवाही आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने पर की है।

 Katni News

ईओडब्ल्यू जबलपुर के उप पुलिस अधीक्षक ए.बी. सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि कटनी जिले के रीठी तहसील में ग्राम देवरी कला में सहायक समिति प्रबंधक अनिल राय के घर में माननीय न्यायालय से सर्च वारंट जारी करने के बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई।

सर्च कार्यवाही में सहायक समिति प्रबंधक के घर में दो एक्सयूवी फोर व्हीलर, 6 टू व्हीलर, साढ़े 4 लाख रुपए की एफडी, 4 प्लाट की रजिस्ट्री, 3 रजिस्ट्री 18 एकड़ जमीन की, आधा किलो सोने के जेवर, करीब 2 किलो चांदी तथा 9 लाख 30 हजार रुपए नगद प्राप्त हुए। अभी भी पूछताछ और जांच की जा रही है। जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है।

कटनी से अभिषेक दूबे की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews