इतना है इंदौर से भोपाल के बीच चलने वाली Vande Bharat Train का किराया, डेस्टिनेशन पर पहुंचने में लगेंगे इतने घंटे

Vande Bharat train

Vande Bharat Train : देशभर में यात्रियों को सुविधाएं दिए जाने के उद्देश्य से एक्सप्रेस ट्रेन वंदे भारत का संचालन शुरू किया जा रहा है। इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन की मदद से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में बहुत कम समय लगेगा। देश के अलग-अलग हिस्सों में इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो चुका है। अब इंदौर से भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करने वाले हैं।

8-8 कोच की यह ट्रेन फतेहाबाद होकर भोपाल का सफर तय करने वाली है। उद्घाटन के दिन इंदौर से लेकर भोपाल के बीच पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा। इस ट्रेन का संचालन और रखरखाव इंदौर में किया जाने वाला है। जिसके लिए रेलवे द्वारा कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके रखरखाव के लिए इंदौर स्टेशन के पास छह नंबर पिटलाइन को तैयार किया गया है और यहां बिजली की लाइन डाल दी गई है।

इंदौर से भोपाल Vande Bharat Train का किराया

खास बात ये है कि इंदौर से भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की आनलाइन और काउंटर आरक्षण बुकिंग शुरू हो गई है। ऐसे में यात्रियों को इंदौर से भोपाल जाने के लिए एसी क्लास का 810 रुपये किराया चुकाना पड़ेगा। वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास 1510 रुपये किराया चुकाना होगा। इस ट्रेन में आप 3 घंटे 10 मिनिट में इंदौर से भोपाल पहुंच जाएंगे। मंगलवार के दिन इसका शुभारंभ पीएम मोदी के हाथों होने वाला है। भोपाल से इस ट्रैन को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

ट्रेन का टाइम

रविवार छोड़कर सप्ताह में 6 दिन ये ट्रेन इंदौर से लेकर भोपाल का सफर तय करेगी। 6:30 बजे इंदौर से निकलकर 9:35 पर भोपाल पहुंच जाएगी। रात्रि के समय यह इंदौर भोपाल वंदे भारत ट्रेन 7:25 पर भोपाल से निकलकर रात 10:30 बजे इंदौर पहुंचेगी। ट्रेन इंदौर से सुबह 6.30 बजे चलेगी, जो 9.35 को भोपाल पहुंचेगी। इस तरह से इंदौर से भोपाल और भोपाल से इंदौर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की मदद से उज्जैन से भोपाल की दूरी मात्र 2 घंटे 10 मिनट में ही तय की जा सकेगी।

ट्रेन की खासियत

खास बात ये है कि इस ट्रेन की सीट 180 डिग्री घूम सकती है ऐसे में आप बाहर के नज़रों का अच्छे से आनंद उठा सकेंगे। एग्जीक्यूटिव क्लास में रिवॉल्विंग चेयर दी गई है। ट्रेन में खाने की सुविधा भी रहेगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews