Video : सचिव और रोजगार सहायक के बीच जमकर चले लात, घूसे और चप्पल

Video : सचिव और रोजगार सहायक के बीच जमकर चले लात, घूसे और चप्पल

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट। रायसेन जिले के गैरतगंज जनपद पंचायत कार्यालय में उस समय अचानक अफरा तफ़री का माहौल बन गया जब जनपद पंचायत कार्यालय के कक्ष क्रमांक 7 से खमरियागंज में पदस्थ सचिव वीरसिंह ठाकुर और रोजगार सहायक ललित साहू एक दूसरे पर लात, घूसे ओर चप्पलें बरसाते हुए एक दूसरे को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए एक दूसरे पर आरोप प्रतारोप लगाते हुए कक्ष से बाहर निकले।  कार्यालय में मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। मारपीट का वीडियो (Video) अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें – सिंधिया ने साधा कांग्रेस पर निशाना, “मैं उनके सपनों में अभी भी हूँ ये मेरी खुशकिस्मती है”

आप को बता दे कि गैरतगंज- जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खमरियागंज में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है,  फर्जी मस्टर रोल भर-भर कर लाखों रुपये की राशि की बन्दरबाट पंचायत में चल रही है जिसकी कई बार  शिकायतें भी हुई है लेकिन अब तक जांचों में दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।  इसकी सीधी वजह भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों की मिलीभगत है।

ये भी पढ़ें – कर्नाटक के राज्यपाल बने थावरचंद गहलोत, मंगूभाई छगनभाई होगे MP के नये राज्यपाल

भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को केवल अपने कमीशन से मतलब है ना कि आमजन के लिए होने वाले विकास कार्यो से। जिसकी बानगी इस प्रकार देखने को मिली।  बताय जा रहा है कि गैरतगंज जनपद पंचायत कार्यालय में सचिव वीरसिंह ठाकुर और रोजगार सहायक ललित साहू के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हुआ और नौबत एक दूसरे पर जूते, चप्पल से मारपीट तक आ गयी।मारपीट का ये वीडियो (Video) अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  अब देखने बाली बात यह होगी कि कब तक शासन द्वारा जांच करा कर इन भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होगी या नही।

ये भी पढ़ें – नरोत्तम का कमलनाथ पर तंज- “कांग्रेसियों को संस्कार दिए होते तो नेमावर जैसी घटना ना होती”

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews