पूर्व पार्षद ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर पटवारी पर रिश्वत और भू माफिया से मिलीभगत का लगाया गंभीर आरोप

कटनी जिले के ग्राम खिरहनी से नामांतरण के नाम पर पटवारी द्वारा 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग मामला सामने आया है। दरअसल वार्ड क्रमांक 19 से पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को शिकायत पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने इसकी पूरी जानकारी दी है।
पूर्व पार्षद ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर पटवारी पर रिश्वत और भू माफिया से मिलीभगत का लगाया गंभीर आरोप

कटनी जिले के ग्राम खिरहनी से रिश्वत का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल खिरहनी के पटवारी हल्का नंबर 41 में पदस्थ पटवारी प्रकाश गुप्ता पर यह गंभीर आरोप लगा है। पटवारी प्रकाश गुप्ता पर भ्रष्टाचार और भू माफिया से मिलीभगत का बड़ा आरोप पूर्व पार्षद और अधिवक्ता मनोज गुप्ता द्वारा लगाया गया है। पूर्व पार्षद ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को शिकायत पत्र भी भेजा हैं। दरअसल पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता का कहना है कि पटवारी प्रकाश गुप्ता ने नामांतरण के नाम पर 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग की है।

दरअसल पूर्व पार्षद ने पटवारी प्रकाश गुप्ता पर आरोप लगाया है कि उन्होंने भू माफिया के सहयोग से जमीनों पर कब्जे किए हैं। रोशन नगर श्रीराम जानकी हनुमान वार्ड क्रमांक 18 के निवासी मनोज गुप्ता ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में लिखा है कि ‘उन्होंने ग्राम खिरहनी के पटवारी हल्का नंबर 41 में 787.5 वर्ग फुट का प्लाट खरीदा था। लेकिन जब उनके द्वारा प्लॉट के नामांतरण के लिए आवेदन किया गया, तो पटवारी प्रकाश गुप्ता ने इसके लिए 1 लाख रुपये की मांग की।’

पूर्व पार्षद ने लगाए कई गंभीर आरोप

दरअसल मनोज गुप्ता ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि पटवारी द्वारा भू माफिया के साथ मिलकर लोगों की जमीनों पर कब्जा किया जा रहा हैं। मनोज गुप्ता का कहना है कि पटवारी नामांतरण और भू-सुधार जैसे कार्यों के लिए लोगों से मोटी रकम वसूलते हैं और नियमों की अनदेखी करते हैं। इसके साथ ही पूर्व पाषद मनोज गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा जनता को सुविधा देने के लिए साइबर तहसील की स्थापना की गई है, लेकिन ऐसा भ्रष्टाचार होने के कारण इसका उद्देश्य कामयाब नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही मनोज गुप्ता का कहना है कि पटवारी सीमांकन और धारणाधिकार जैसे कार्यों के लिए भी रिश्वत मांगते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि यदि रकम नहीं दी जाती है तो उनपर गलत प्रतिवेदन प्रस्तुत कर परेशान किया जाता है।

कई मामलो का दिया हवाला

इसके साथ ही मनोज गुप्ता का कहना है कि शिक्षिका रिचा खरे के प्लॉट पर भू माफिया राजू जायसवाल और उनके परिवार ने कब्जा कर लिया। पटवारी ने नियमो की अवलेहना कर उनके पक्ष में नामांतरण कर दिया। उन्होंने बताया कि इसी तरह आदर्श कॉलोनी की वृद्ध महिला विद्या वर्मा के साथ भी पटवारी ने रिश्वत लेकर गलत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। दरअसल पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता ने आरोप लगाया है कि पटवारी प्रकाश गुप्ता ने भू माफिया का एक समूह बना रखा है, जो लोगों की जमीनों पर कब्जा करते हैं। इसके साथ ही सस्ते दामों में बेचने का दबाव डालता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews