देवास के नयापुरा क्षेत्र में हुआ बड़ा हादसा, मकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत

देवास के नयापुरा क्षेत्र में हुए एक भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। दरअसल मकान में आग लगने के चलते यह हादसा हुआ, जिसमें 4 लोगों का यह परिवार आग की चपेट में आ गया।
देवास के नयापुरा क्षेत्र में हुआ बड़ा हादसा, मकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत

शनिवार अलसुबह देवास जिले के नयापुरा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई। दरअसल एक मकान में भीषण आग लगने के चलते एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक ही परिवार के दो मासूम बच्चे और पति-पत्नी की मौत हो गई।

हादसा देवास के नया पुरा इलाके में स्थित एक मकान का बताया जा रहा है। जहां नीचे की मंजिल पर डेयरी संचालित की जाती थी। जानकारी के मुताबिक इस डेयरी में आग लगने के चलते यह हादसा हुआ है। डेयरी की आग ने विकराल रूप ले लिया और उपरी मंजिल तक पहुंच गई।

डेयरी में लगी भीषण आग उपरी मंजिल तक भी पहुंच गई

डेयरी में लगी भीषण आग उपरी मंजिल तक भी पहुंच गई, जहां मौजूद दिनेश कारपेंटर, उनकी पत्नी गायत्री, बेटी इशिका और बेटे चिराग आग की चपेट में आ गए, जिसके चलते उन्होंने अपनी जान गवा दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि परिवार को बचाया नहीं जा सका। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। हालांकि दमकलकर्मियों ने इस आग को बुझाने के लिए पूरी कोशिश की लेकिन तब तक चारों की जलकर मौत हो चुकी थी।

[dgv_vimeo_video id=”1041301280″]

डेयरी संचालन करता था दिनेश का परिवार

इस हादसे में दिनेश कारपेंटर और उनकी पत्नी गायत्री के अलावा दो बच्चे इशिका और चिराग की मौत की जानकारी सामने आई है। सूचना के अनुसार यह परिवार मूल रूप से बजेपुर का रहने वाला था। देवास के नयापुरा इलाके में दिनेश का परिवार डेयरी का संचालन करता था। हालांकि आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर देवास एसपी पुनीत गहलोत और अन्य अधिकारी भी पहुंच गए।

सलमान खान,देवास

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews