इवेंट के नाम पर महिला को झांसा देकर भोपाल में बनाया बंधक, जबरदस्ती रचा दी शादी

इवेंट के नाम पर महिला को झांसा देकर भोपाल में बनाया बंधक, जबरदस्ती रचा दी शादी

भोपाल, डेस्क न्यूज। इवेंट के नाम पर नागपुर की एक तलाकशुदा महिला को झांसा देकर अगवा कर भोपाल में किडनैप करने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले में महिला की भोपाल में एक अनजान युवक से उसकी जबरदस्ती शादी भी रचाई गई है। इस पूरे मामले का आरोप महिला की फ्रेंड और उसके दोस्तों पर लगाया जा रहा है।

ऐसे हुआ वारदात का खुलासा

अगवा महिला ने सभी से छिपते-छिपाते अपनी मां को फोन लगाया और पूरी वारदात के बारे में बताया, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ है। वहीं महिला की मां की शिकायत के बाद नागपुर की इमामवाड़ा पुलिस महिला की खोजबीन में जुट गई है।

महिला को लिया झांसे में

बता दें कि किडनैप हुई महिला तलाकशुदा है, जिसकी उम्र 23 वर्षीय है। पति से तलाक होने के बाद महिला अपने मायके में रहकर मैरिज और इवेंट प्रोग्राम का काम करती है। इवेंट प्रोग्राम ऑर्गेनाइज कराने का दौरान ही उसकी मुलाकात ऋतिका से हुई, जो शांति नगर में रहने वाली है। महिला की मां ने आरोप लगाया है कि ऋतिका ने 3 नवंबर को उसकी बेटी से कहा कि भोपाल में एक इवेंट होना है, जिसके लिए दो दिन का समय लगेगा, जिसमें कमाई भी अच्छी खासी हो जाएगी।

गुमशुदा महिला की मां ने आरोप लगाया है कि ऋतिका और उसके फ्रेंड सलीम खेड़ा के साथ भोपाल चली गई, जिसके बाद से अब तक महिला अपने घर नहीं लौटी है। महिला की मां ने बताया कि उसे 17 नवबंर यानि मंगलवार को उसकी बेटी का फोन आया था, जिसने बताया कि उसे ऋतिका और उसके दोस्त सलीम ने धोखा दिया है। साथ ही झांसा देकर भोपाल में उसे अगवा करके रखा है। वहीं महिला ने बताया कि इस वारदात में कोई अनिल नामक युवक भी शामिल है, जिससे उसकी जबरदस्ती शादी करा दी गई है। जिसके बाद पूरी वारदात का खुलासा हुआ और महिला की मां ने इस घटना की शिकायत पुलिस में की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews