इलाज के लिए पत्नी के गहने गिरवी रखने निकले पति के साथ दोस्त ने की साजिश, साथियों से कराई लूट, गिरफ्तार

एक दोस्त ने अपने उस दोस्त के साथ ही लूट करवा दी जो अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए गहने गिरवी रखने निकला था। जानकारी के अनुसार दोस्त की टिप्स पर उसके साथियों ने गहनों से भरा बैग लूट लिया और भाग निकले।
इलाज के लिए पत्नी के गहने गिरवी रखने निकले पति के साथ दोस्त ने की साजिश, साथियों से कराई लूट, गिरफ्तार

Gwalior News: मुसीबत में दोस्तों के हमेशा साथ खड़े रहने के किस्से आपने बहुत सुने होंगे लेकिन हम जो घटना आपको बता रहे हैं उसे जानकर आपका दोस्ती से विश्वास डगमगा जायेगा। एक दोस्त ने अपने उस दोस्त के साथ ही लूट करवा दी जो अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए गहने गिरवी रखने निकला था। दोस्त की टिप्स पर उसके साथियों ने गहनों से भरा बैग लूट लिया और भाग गए लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ कर उनसे लूटे गए गहने बरामद कर लिए।

[dgv_vimeo_video id=”1004528093″]

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिवपुरी में बड़ौदी क्षेत्र के रहने वाले पवन ओझा की पत्नी शिमला अस्पताल में भर्ती है पत्नी का इलाज करवाने के लिए उसे रुपये की जरूरत थी। इसी के चलते इसे गहने गिरवी रखना थे, उसने अपने दोस्त रामसेवक बघेल को फोन किया। रामसेवक ने उसे इसके लिए ग्वालियर बुलाया।

पवन ओझा बैग में पत्नी के गहने लेकर अपनी बाइक से ग्वालियर के लिए निकला, वो पनिहार टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो उसके पीछे बाइक सवार दो युवक लग गए। पवन को कुछ गड़बड़ का अहसास हुआ तो तो बाइक तेज दौड़ाने लगा, लेकिन बदमाश भी पीछा करते हुए गोल पहाड़िया आ गए और उन्होंने कट्टा फेंककर मारा जो पवन के सिर में लगा। फिर दोनों बदमाशों ने गहनों से भरा बैग छीना और भाग निकले।

पुलिस को घटना की जैसे ही जानकारी लगी उसने घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ लिया और इनके कब्जे से लूटे गए लाखों रुपये कीमत के गहने बरामद कर लिए, पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews