बाइक पर निकले SDM वैक्सीनेशन के लिए घर घर जाकर दे रहे पीले चावल

बाइक पर निकले SDM वैक्सीनेशन के लिए घर घर जाकर दे रहे पीले चावल

सीहोर, अनुराग शर्मा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) 21 जून से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन  के महाअभियान (Vaccination Campaign) के लिए  जिला स्तर पर प्रशासनिक अधिकारी अपनी अपनी तरह से तैयारियां कर रहे हैं।  सीहोर में भी जिला प्रशासन ने वैक्सीनेशन सेंटर्स तैयार कर लिए हैं।  वहां अधिक से अधिक संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचें इसके लिए SDM बाइक पर निकले और घर घर जाकर लोगों को पीले चावल दिए वैक्सीन लगवाने के लिए अनुरोध किया।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए सरकार के निर्देश पर सीहोर जिले में 21 जून से वैक्सीनेशन महा अभियान शुरू किया जा रहा है।  जिला प्रशासन ने 1 लाख लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य तय किया गया इसके लिए जिले भर में 200 केंद्र बनाए गए हैं ।

ये भी पढ़ें – MP News : वैक्सीनेशन महाअभियान की तैयारी पूरी, 7000 सेंटर्स पर लगेगी वैक्सीन

वैक्सीनेशन के लिए अधिक से अधिक लोग वैक्सीनेशन सेंटर्स पर पहुंचे इसके लिए सीहोर जिले के इछावर एसडीएम विष्णु यादव बाइक से निकलकर घर-घर जाकर लोगों को पीले चावल देकर वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। लोगों के मन में वैक्सीनेशन से जुड़ी जो भ्रांतियां है उन्हें दूर कर रहे हैं साथ ही लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे है।  SDM के साथ तहसीलदार जिया फातिमा, सुनीता सिंह, नायब तहसीलदार डॉली रायकवार, सीएमओ योगेश राठी सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, और पत्रकार मौजूद थे जो लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और सैनिटाइजर का उपयोग  अपील कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – महा वैक्सीनेशन अभियान : रायसेन में तैयारियां पूरी, 219 स्थानों पर लगेगा टीका

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews