MP News : वैक्सीनेशन महाअभियान की तैयारी पूरी, 7000 सेंटर्स पर लगेगी वैक्सीन

MP News : वैक्सीनेशन महाअभियान की तैयारी पूरी, 7000 सेंटर्स पर लगेगी वैक्सीन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट्स। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर 21 जून से मध्यप्रदेश (MP)  में वैक्सीनेशन का महाअभियान (Vaccination Campaign) शुरू होगा।  शिवराज सरकार का प्रयास है कि इस अभियान में प्रदेश के अधिक से अधिक लोग वैक्सीन लगवा लें, जिससे कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लड़ना आसान हो जाये।  सरकार की तरफ से 21 जून की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश में 7000 वैक्सीनेशन सेंटर्स पर वैक्सीन लगाई जाएगी।

21 जून से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन महाअभियान को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) गंभीर हैं और वे अपने मंत्रियों, अधिकारियों और प्रदेश जी जनता में भी उत्साह भरना चाहते हैं।  मुख्यमंत्री चाहते हैं कि वैक्सीनेशन महाअभियान का फायदा अधिक से अधिक लोग उठायें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)  लगातार प्रदेश की जनता को जागरूक कर रहे हैं कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है इसलिए वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री ने बताया है कि 21 जून को प्रदेश में 7000 सेंटर्स पर वैक्सीनेशन शुरू होगा।  हर सेंटर पर एक प्रेरक होगा जो लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करेगा।

ये भी पढ़ें – Milkha की जश्न-ए-जिंदगी, निधन के बाद तेजी से Viral हो रहा ये Video

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कुछ नन्ही मुन्नी बच्चियों के कोरोना के लिए जागरूक करते कुछ वीडियो भी शेयर किये हैं।

 ये भी पढ़ें – कोरोना से मौत पर 4 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने को लेकर सरकार ने कही बड़ी बात

ये भी पढ़ें – Jabalpur: लिव-इन रिलेशन में रह रही महिला की गला रेत कर हत्या, पति और लिव-इन पार्टनर से पूछताछ जारी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews