Jabalpur: लिव-इन रिलेशन में रह रही महिला की गला रेत कर हत्या, पति और लिव-इन पार्टनर से पूछताछ जारी

Jabalpur: लिव-इन रिलेशन में रह रही महिला की गला रेत कर हत्या, पति और लिव-इन पार्टनर से पूछताछ जारी

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) के खमरिया थाना क्षेत्र के सम्मति सैनी कालोनी में देर रात एक महिला को अज्ञात लोगों ने गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया (murder)। मृतक महिला का नाम शीला चौधरी बताया जा रहा है जो कि कबाड़ बीनने का काम करती थी। महिला का शव आज सुबह जब कुछ स्थानीय लोगो ने कालोनी (colony) में बने खंडहर मकानों में देखा तो तुंरत ही खमरिया थाना पुलिस (police) को सूचना दी।

यह भी पढ़ें… Tuition Fees: निजी स्कूलों ने की 30 से 50% फीस बढ़ोतरी! अभिभावकों की शासन से बड़ी मांग

लिव-इन रिलेशन में रह रही थी महिला
जानकारी के मुतबिक 45 साल की महिला को उसके पति ने करीब 5 साल पहले छोड़ दिया था जिसके बाद महिला राजेश चौधरी के साथ लिविंग रिलेशन में रह रही थी। पर करीब 15 दिन पहले राजेश से भी मृतिका का विवाद हुआ तो वह भी उसे छोड़कर कहीं चला गया उसके बाद से महिला दिन भर कबाड़ बीनती और फिर शाम को अकेले खंडहर में आकर रहने लगती थी।

यह भी पढ़ें… कोरोना से मौत पर 4 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने को लेकर सरकार ने कही बड़ी बात

खमरिया थाना क्षेत्र के घाना इलाके में महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई इस सूचना के बाद एएसपी संजय अग्रवाल एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस अब मृतक महिला के साथ रहने वाले राजेश चौधरी की जहां तलाश कर रही है वहीं शीला के पति से भी पूछताछ में जुटी हुई है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews