श्रमिकों -कर्मियों के लिए अच्छी खबर, न्यूनतम वेतन की दरें तय, अब खाते में आएगी 13000 रुपए तक राशि, इन्हें मिलेगा लाभ

उच्च कुशल श्रमिकों को न्यूनतम मूल वेतन प्रतिमाह 13919 रूपये अथवा प्रतिदिन 463.97 रूपये, के अलावा 2225 रूपये प्रतिमाह अथवा 74.17 रूपये प्रतिदिन दर से परिवर्तनशील महंगाई भत्ता दिया जायेगा। 
salary news

MP Employees/Labourer Minimum Wage Hike :मध्य प्रदेश के औद्योगिक एवं असंगठित श्रमिकों के लिए खुशखबरी है। राज्य की मोहन यादव सरकार द्वारा अप्रैल 2024 से श्रमिकों का पारिश्रमिक बढ़ाने के बाद अब खंडवा खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने जिले के मजदूरों की अलग-अलग केटेगिरी के मुताबिक मिलने वाली मजदूरी की नई दरें घोषित कर दी हैं।

उच्च कुशल, कुशल, अकुशल और अर्द्धकुशल श्रमिकों के लिए श्रमायुक्त मध्यप्रदेश द्वारा स्वीकृत नई दरों के आधार पर जिला कलेक्टर ने ये नई दरें घोषित की हैं। ये दरें सभी कार्यालयों में नियुक्त श्रमिकों के लिए 1 अप्रैल से लेकर 30 सितंबर की अवधि के लिए घोषित की गई हैं।

जानिए किसको कितना बढ़कर मिलेगा वेतन

  • महंगाई भत्ते की दरों के अनुसार दिनांक 1 अप्रैल 2024 से आगामी 6 माहों के लिये अकुशल श्रमिकों को न्यूनतम मूल वेतन प्रतिमाह 9575 रूपये अथवा प्रतिदिन 319.17 रूपये, के अलावा 2225 रूपये प्रतिमाह अथवा 74.17 रूपये प्रतिदिन दर से परिवर्तनशील महंगाई भत्ता दिया जायेगा।
  • अकुशल श्रमिकों को 11800 रूपये प्रतिमाह अथवा 393 प्रतिदिन दर से भुगतान किया जायेगा।
  • अर्द्धकुशल श्रमिकों को न्यूनतम मूल वेतन प्रतिमाह 10571 रूपये अथवा प्रतिदिन 352.37 रूपये, के अलावा 2225 रूपये प्रतिमाह अथवा 74.17 रूपये प्रतिदिन दर से परिवर्तनशील महंगाई भत्ता दिया जायेगा।
  • अर्द्धकुशल श्रमिकों को 12796 रूपये प्रतिमाह अथवा 427 प्रतिदिन दर से भुगतान किया जायेगा।
  • कुशल श्रमिकों को न्यूनतम मूल वेतन प्रतिमाह 12294 रूपये अथवा प्रतिदिन 409.80 रूपये, के अलावा 2225 रूपये प्रतिमाह अथवा 74.17 रूपये प्रतिदिन दर से परिवर्तनशील महंगाई भत्ता दिया जायेगा।
  • कुशल श्रमिकों को 14519 रूपये प्रतिमाह अथवा 484 प्रतिदिन दर से भुगतान किया जायेगा।
  • उच्च कुशल श्रमिकों को न्यूनतम मूल वेतन प्रतिमाह 13919 रूपये अथवा प्रतिदिन 463.97 रूपये, के अलावा 2225 रूपये प्रतिमाह अथवा 74.17 रूपये प्रतिदिन दर से परिवर्तनशील महंगाई भत्ता दिया जायेगा।
  • उच्च कुशल श्रमिकों को 16144 रूपये प्रतिमाह अथवा 538 प्रतिदिन दर से भुगतान किया जायेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews