
MP Electricity Consumers 2025 : मध्य प्रदेश के बिजली कंपनियों में कार्यरत हजारों अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है । जल्द ही सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिये स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जायेगी।इसके तहत लाभार्थी को 5 से 25 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। योजना से लगभग 90,000 परिवार लाभान्वित होंगे ।
दरअसल, शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंत्रालय में बिजली कंपनियों के कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश देते हुए कहा कि सभी बिजली कंपनियों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के लिये स्वास्थ्य बीमा योजना लागू होगी। यह कार्यवाही समय-सीमा में पूरी करें।पीएम जन-मन और धरती आबा योजना में स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में पूरा करें। जन-मन योजना में 27 हजार 230 घरों में विद्युत कनेक्शन देने का लक्ष्य है। इसमें 17 हजार 739 घरों में विद्युत कनेक्शन दिये जा चुके हैं।खराब ट्रांसफार्मर समय पर बदलें।विद्युत कटौती और मेंटेनेंस की जानकारी सोशल मीडिया में भी दें।
स्वास्थ्य बीमा योजना में कर्मचारियों को मिलेंगे 3 विकल्प
जानकारी के मुताबिक, यह स्वास्थ्य बीमा योजना अंशदायी और वैकल्पिक रहेगी। इसमें तीन विकल्प दिए जाएंगे। पहले में प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के बीमा कवरेज के लिए 500 रुपये प्रति माह, दूसरे में 10 लाख रुपये तक के बीमा के लिए 1000 और तीसरे में 25 लाख रुपये तक के बीमा के लिए 2000 रुपये प्रति माह देना होगा। विद्युत कर्मी इसमें से किसी भी विकल्प का चयन कर सकते हैं और लाभ ले सकते है।
भर्ती प्रक्रिया, स्थानांतरण व पदोन्नति पर अपडेट
- ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पूरे वर्ष का टारगेट तय करें और उसी अनुरूप कार्यवाही करें। मैं त्रैमासिक समीक्षा करूंगा। निर्धारित मापदंड के अनुसार कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जायेगा। साथ ही मापदंड अनुसार काम नहीं करने वाले अधिकारियों को दंडित किया जायेगा। इसी के आधार पर स्थानांतरण और पदोन्नति भी तय की जायेगी।
- ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि जनरेशन कंपनी और ट्रांसमिशन कंपनी का नया ओएस (संगठनात्मक संरचना) स्वीकृत हो चुका है। अत: भर्ती की प्रक्रिया जल्द पूरी करें। सभी कंपनियों की भर्ती एवं सेवा की शर्तें एक समान होनी चाहिए। आउटसोर्स कर्मचारियों का भी ईपीएफ जमा होना चाहिए। ऐप के माध्यम से कर्मचारी ईपीएफ की जानकारी ले सकते हैं।
सभी बिजली कंपनियों में स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने का निर्णय
ऊर्जा मंत्री श्री @PradhumanGwl ने की बिजली कंपनियों के कार्यों की समीक्षा
Read More : https://t.co/MFFGJSBZOB@DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #jansamparkMP pic.twitter.com/858ph5KEIs
— Energy Department, MP (@Energy_MPME) April 4, 2025
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

