लाडली लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, अब मिलेंगे इतने रुपए, जानें पूरी स्कीम

Ladli Laxmi Yojana

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देशभर में मध्य प्रदेश की लाडली लक्ष्मी योजना (Ladli Laxmi Yojana) के चर्चे होते ही रहते हैं। ये योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की बेटियों के सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई है। ये योजना काफी सालों से चलती आ रही है। इसका उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया था। आपको बता दें 2 मई 2007 को इस योजना का उद्घाटन हुआ था।

इस योजना के तहत राज्य की उन बेटियों को लाभ मिलता है जिनके माता-पिता मध्य प्रदेश के ही मूल निवासी हो और वो इनकम टैक्स नहीं देते हैं, सिर्फ उन्हीं बेटियों को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ मिलता है। बताया जा रहा है कि अभी हाल ही में मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक की गई जिसमें इस योजना का मुद्दा भी उठाया गया। इस लाड़ली लक्ष्मी योजना को लेकर मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया।

Must Read : Google Doodle Bhupen Hazarika : ओ गंगा बहती हो क्यूं? प्रसिद्ध कवि और लेखक भूपेन हजारिका को गूगल का डूडल समर्पित

लाडली लक्ष्मी योजना की राशि बढ़ी –

इसकी जानकारी मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार अब लाडली लक्ष्मी योजना के चलते राज्य की बेटियों को 1 लाख 43 हजार रुपए देगी। जी हां इस योजना का लाभ लेने वाली बेटियों के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा खुशखबरी दी गई है। दरअसल, लाडली लक्ष्मी योजना की राशि में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राशि बढ़ा दी गई है।

Must Read : एक सप्ताह में सरकार की तीन बार किरकिरी कराई! आखिर क्यों सही पक्ष नहीं रख पाए आईएएस

इस योजना के बारे में आगे बताते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि कैबिनेट ने लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के संबंध में मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी बालिका प्रोत्साहन (संशोधन) विधेयक 2022 के प्रारुप को स्वीकृति प्रदान की है। जिसके चलते अब लाडली लक्ष्मी योजना की लाभार्थियों को पहले से 25 हजार रुपए ज्यादा मिलेंगे। ऐसे में अब कुल एक लाख 43 हजार रुपए सरकार द्वारा दिया जाएगा।

ये है Ladli Laxmi Yojana योजना –

मध्यप्रदेश में इस योजना का लाभ सिर्फ मध्यप्रदेश के मूल निवासियों की बेटियों को ही मिल सकता है। इसका लाभ लेने के लिए कुछ जरुरी दस्तावेज की जरुरत होती है। जैसे कि

  1. आधार कार्ड
  2. माता-पिता का पहचान पत्र
  3. बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  4. बैंक खाते की जानकारी
  5. पैन कार्ड नंबर
  6. स्थाई निवासी प्रमाण पत्र
  7. राशन कार्ड
  8. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  9. जाति प्रमाण पत्र
  10. मोबाइल नंबर
  11. गोद लेने का प्रमाण पत्र

Must Read : Apple ने लॉन्च की iPhone 14 series, जानें iphone 14 pro, Apple watch 8, Airpods pro 2 और अन्य की खासियत सहित कीमत, देखें नई अपडेट

योजना से क्‍या मिलता है?

जानकारी के मुताबिक, अब तक मध्यप्रदेश सरकार बेटियों को उनके नाम से पंजीकरण के समय से ही 5 साल तक 6 हजार रुपए इस योजना के तहत लाड़ली लक्ष्मी योजना निधि में जमा करवाती रही है। ऐसे में अब तक कुल बेटियों को उनके नाम से 30,000 रुपए की राशि सरकार द्वारा जमा की जाती है। वहीं 6वीं में प्रवेश करने वाली बेटियों को सरकार दो हजार रुपए वहीं 9 वीं में प्रवेश पर चार हजार रुपए और 11 वीं में प्रवेश लेने पर 6 हजार रुपए देती है। इसके अलावा जब बेटियां 21 साल की हो जाती है तो उन्हें 1 लाख रुपए का अंतिम भुगतान किया जाता है। ऐसे में अब इस राशि में बढ़ोतरी की जा चुकी हैं। अब बेटियों को 25 हजार ज्यादा राशि दी जाएगी। ऐसे में इसमें भी बदलाव किए जाएंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews