
गुना, संदीप दीक्षित। राजस्थान से मध्यप्रदेश में स्मैक की तस्करी का एक और बड़ा मामला सामने आया है। शुक्रवार को जिले की जामनेर पुलिस (Jamner police) ने दो तस्करों को उस समय गिरफ्तार किया है, जब वह भारी मात्रा में स्मैक लेकर गुना पहुंचे थे। मुखबिर की सूचना पर जामनेर पुलिस ने रहमान खां और मुराद खान नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा हे कि दोनों के पास लगभग 80 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। इसकी कीमत 8 लाख रुपए आंकी गई है।
यह भी पढ़े…जबलपुर : एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने छात्रा का किया सम्मान, जानिए क्या है मामला

हम आपको बता दें कि आरोपियों के पास तस्करी के दौरान बिना नम्बर की बाइक भी बरामद हुई है। मुखबिर की सूचना पर इन तस्करों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह यहां के गोचा आमलया क्षेत्र से गुजर रहे थे। पुलिस को दोनों ही आरोपियों को देखकर संदेह हुआ। जिसके बाद पूछताछ शुरु की गई तो तस्करी का मामला सामने आ गया। आपको बता दें कि इससे पहले भी राजस्थान से गुना(guna) जिले में स्मैक तस्कर के मामले में समय-समय पर आरोपियों की गिरफ्तार जारी है। हाल ही में यहां के एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने ऑपरेशन शिकंजा शुरु किया है। इसके तहत मादक पदार्थों का कारोबार करने वाले तस्करों की धरपकड़ की जा रही है। इस कार्रवाई को भी ऑपरेशन शिकंजा के तहत ही अंजाम दिया गया हे।
[dgv_vimeo_video id=”671139467″]
