Guna News : उप जेलर को मिली धमकी, मारपीट तक पहुंचा मामला, FIR दर्ज

Guna News : उप जेलर को मिली धमकी, मारपीट तक पहुंचा मामला, FIR दर्ज

गुना,संदीप दीक्षित। गुना (Guna) जिले की चांचौड़ा जेल के सहायक अधीक्षक और परिसर के नजदीक रहने वाले रहवासियों के बीच विवाद हुआ है। सहायक जेल अधीक्षक चांचौड़ा उम्मेद सिंह माहुने चांचौड़ा पुलिस थाना ओर जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटनाक्रम की जानकारी दी है। हालांकि घटना 2 नवंबर को हुई।

यह भी पढ़े…Government Jobs 2022: यहां 700 पदों पर निकली है बंपर भर्ती, अच्छी सैलरी, 21 नवंबर से पहले करें Apply, जानें डिटेल्स

एफआईआर में बताया गया कि चांचौड़ा जेल केम्पस के लिए विधायक निधि से दो बैंच स्वीकृत हुई थीं। जैसे ही बैंच लगाने का काम शुरु हुआ जेल परिसर के पड़ोस में रहने वाले आरोपी छोटू खां, लंगडू, झींगू और रसीद नामक 4 लोगों ने सहायक जेलर को गालियां देना शुरु कर दीं। वह अपने घर के सामने बैंच रखना चाहते थे।

यह भी पढ़े…Jabalpur : रिसॉर्ट में हुई हत्या का आरोपी अभी भी फरार, पुलिस ने दो साथियों को पकड़ा

नौबत यहां तक आ गई कि सहायक जेलर मारपीट की संभावना को देखते हुए अपने बंगले की ओर भागे और जान बचाई। इसके बाद उन्हें डायल-100 बुलाना पड़ी। चांचौड़ा पुलिस ने सहायक जेल अधीक्षक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और गालियां देने का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews