MP News : बिहारी लड़कों ने बीएलओ बन की ठगी, दो गिरफ्तार

MP News : बिहारी लड़कों ने बीएलओ बन की ठगी, दो गिरफ्तार

गुना,संदीप दीक्षित। गुना (Guna) जिले में सायबर अपराधों (Cyber Crime) के बढ़ते मामलों के बीच गुना पुलिस (Guna Police) ने बिहार से दो ठग युवकों को गिरफ्तार किया है। इस तरह सायबर से जुड़े लगभग अधिकांश मामलों में पुलिस की गिरफ्त से बच निकलने वाले ठगों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ पहुंचने लगे हैं। बिहार के इन युवकों ने ठगी का जो तरीका अपनाया था, वह भी अनोखा था।

यह भी पढ़े…MP में विकास का मॉडल तैयार, 8500 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होंगे कई सड़कें और पुल, इन जिलों को मिलेगा लाभ

मूलत: गया जिले के रहने वाले एक युवक ने गुना की विंध्याचल कॉलोनी निवासी वरुण किरार और उनके पिता शिवनंदन किरार को बीएलओ बनकर फोन किया और मतदाता सूची में गड़बड़ी सुधारने का झांसा किया। वरुण किरार इन ठगों की बातों में आ गया और अपनी सभी जानकारी ठगों को दे दी। इसके बाद बीएलओ बने ठग से बात करते हुए वरुण ने अपने मोबाइल में एनी डेस्क ऐप भी डाउनलोड कर लिया। जिसके जरिए बिहार में बैठे इन सायबर ठगों ने वरुण के खाते से 41 हजार 802 रुपए की ठगी कर ली।

[dgv_vimeo_video id=”703710379″]

यह भी पढ़े…केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मिले सांसद राकेश सिंह, जबलपुर के लिए की ये बड़ी मांग

मामला सामने आने के बाद गुना पुलिस इन युवकों को पकडने के लिए सक्रिय हुई, तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया गया और अंतत: बिहार से दीपक कुमार यादव और सनोज यादव की गिरफ्तारी कर ली गई। गुना एसपी ने लोगों से कहा है कि वह किसी भी तरह का एप, किसी के कहने पर डाउनलोड न करें। सायबर ठगों से सावधान रहें और तुरंत पुलिस मदद भी लें।

[dgv_vimeo_video id=”703710634″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews