Gwalior Cyber Crime: महिला डॉक्टर के साथ हुई 38 लाख रूपए की ठगी, विदेशी दोस्तों के साथ मिलकर ठगों ने किया यह काम, आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Gwalior Cyber Crime: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक महिला से 38 लाख रुपये की ठगी की गई है।
Gwalior Cyber Crime: महिला डॉक्टर के साथ हुई 38 लाख रूपए की ठगी, विदेशी दोस्तों के साथ मिलकर ठगों ने किया यह काम, आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Gwalior Cyber Crime: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ठगों ने विदेशी दोस्तों की मदद से एक महिला डॉक्टर से 38 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। दरअसल यह मामला ग्वालियर क्राइम ब्रांच के संज्ञान में आने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार ठगों ने महिला डॉक्टर को मानव तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने का डर दिखाकर यह ठगी की घंटना को अंजाम दिया है।

ग्वालियर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

दरअसल ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने राजधानी भोपाल से शाहरुख खान और लाईक बेग नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने मिलकर एक महिला डॉक्टर को 21 दिनों तक डिजिटल बंधक बनाकर 38 लाख रुपये की ठगी की। जानकारी के अनुसार इस अपराध में उन्होंने चीन और यूएई के सहयोगियों की मदद ली।

जानकारी के अनुसार शाहरुख खान के बैंक खाते का प्रयोग ठगी के धन को जमा करने के लिए किया गया। उसके खाते में ठगी की राशि में से 2.50 लाख रुपये जमा हुए थे। पहले से ही खाते में 7.50 लाख रुपये थे। शाहरुख ने अपना कमीशन काटकर बाकी राशि लाईक को दी। लाईक ने गिरोह की एक युवती के निर्देश पर यह रकम एक अन्य बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी।

अमेरिकी क्रिप्टो करेंसी खरीदने का रिकॉर्ड भी मिला

दरअसल चीन और यूएई के सहयोगियों ने इस धोखाधड़ी में अहम भूमिका निभाई है। ठगी की राशि को ऑनलाइन ट्रांसफर कर विदेश भेजा गया है। ग्वालियर क्राइम ब्रांच को आरोपियों के खाते से एक महीने में करीब 2.50 करोड़ रुपये की अमेरिकी क्रिप्टो करेंसी खरीदने का रिकॉर्ड भी मिला है। ग्वालियर एसपी धरमवीर सिंह ने बताया कि भोपाल के बाग फरहत अफ्जा निवासी शाहरुख खान और बुधवारा निवासी लाईक बेग को गिरफ्तार किया गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews