कमलाराजा अस्पताल के ICU में फटा AC लगी आग, 150 मरीजों को निकाला सुरक्षित, पाया आग पर काबू

कमलाराजा अस्पताल में एक बड़ा हादसा हुआ जब ICU में AC फटने से आग लग गई। इस अचानक हुए घटनाक्रम ने अस्पताल में अफरा-तफरी मचा दी, लेकिन राहत की बात यह रही कि प्रशासन और कर्मचारियों की तत्परता से सभी 150 मरीजों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
Gwalior

Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित कमला राजा अस्पताल के प्रसूति वार्ड में शनिवार और रविवार की रात एक भयानक आग की घटना हुई। आपको बता दें, यह आग अस्पताल के गायनेकोलॉजी वार्ड के ICU में लगी, जहाँ उस समय 16 महिलाएँ भर्ती थी।जाँच के अनुसार पता चला है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ आग AC के फटने से लगी जिसके बाद तेज़ी से फैलती चली गई ।

घटना की ख़बर मिलते ही अस्पताल के डॉक्टर्स, स्टाफ़ और पुलिस मौक़े पर पहुँची। दमकल की गाड़ियों ने भी तुरंत अस्पताल पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, काफ़ी देर बाद आग पर क़ाबू पाया गया। इस घटना के बाद अस्पताल में मौजूद मरीज़ों और उनके परिवार वालों में डर का माहौल पैदा हो गया। हालाँकि अभी तक किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं आयी है।

16 महिलाओं को सुपर स्पेशलिस्ट वार्ड में शिफ़्ट किया गया

इस घटना के बाद ICU में भर्ती 16 महिलाओं को तुरंत अस्पताल के सुपर स्पेशलिस्ट वार्ड में शिफ़्ट किया गया। इसके अलावा आस पास के वार्ड में मौजूद 150 से ज़्यादा महिलाओं और बच्चों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। आपको बता दें, घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर रुचिका चौहान भी मौक़े पर पहुँची और राहत बचाव कार्यों का जायज़ा लिया। रुचिका चौहान ने मरीज़ों की सुरक्षा और इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अस्पताल प्रशासन ने दी जानकारी

अधिक जानकारी के लिए आपको बता दें, अस्पताल के एक सेक्शन में 13 मरीज़ थे, साथ ही 9-10 अन्य लोग भी मौजूद थे। इस तरह अगर देखा जाए तो टोटल 22-23 मरीज़ों और उनके परिजन इस हादसे के वक़्त अस्पताल में मौजूद रहे। आग लगते ही अस्पताल के स्टाफ़ और एमरजेंसी टीम ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की और सभी मरीज़ों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग लगने के कारण पूरे अस्पताल में धुआँ फैल गया जिस वजह से कई लोगों को साँस लेने में भी दिक़्क़त हुई।

अस्पताल प्रशासन ने इस बात की जानकारी दी है कि सभी मरीज़ों को सुरक्षित बाहर निकालकर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ़्ट कर दिया गया है, जहाँ उनकी सेहत की जाँच की जा रही है ख़ासतौर पर धुआँ फैलने के बाद कई लोगों को साँस लेने की दिक़्क़त हुई हैं उनकी भी जाँच की जा रही है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई है सभी सुरक्षित हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews