देश के नंबर 1 स्वच्छ शहर को देखने ग्वालियर नगर निगम का दल पहुंचा इंदौर, सिलावट ने दिखाई सफाई

देश के नंबर 1 स्वच्छ शहर को देखने ग्वालियर नगर निगम का दल पहुंचा इंदौर, सिलावट ने दिखाई सफाई

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 (Swachh Survekshan 2021) में पिछड़ने के बाद 2022 (Swachh Survekshan 2022) में देश में अव्वल स्थान पाने के लिए ग्वालियर (Gwalior News) के अधिकारी प्रयास कर रहे हैं।  पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट (Tulsiram Silwat) के सुझाव पर ग्वालियर नगर निगम (Gwalior Municipal Corporation) का एक दल  देश के नंबर 1 साफ़ शहर इंदौर (India’s number 1 clean city Indore) पहुँच गया है।  प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर में  अधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें इंदौर  शहर की सफाई व्यवस्था दिखाई।

ग्वालियर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए इंदौर की तर्ज पर ही ग्वालियर में भी प्रयास तेज हो गए हैं। शहर में जन जागरूकता अभियान चलाकर जनता को स्वच्छता अभियान से जोड़ा जा रहा है। प्रोत्साहन स्वरुप कचरे के फोटो भेजने पर प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।  नगर निगम कमिश्नर खुद लोगों के घर जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें – नरोत्तम का तंज- 24 घंटे में OBC पर कमलनाथ का 1 भी ट्वीट ना आना, कांग्रेस का दोहरा चरित्र

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में दो पायदान नीचे खिसककर 15वे स्थान पर आने और इंदौर द्वारा सफाई का पंच लगाने के बाद से इस बात के लिए मंथन किया जा रहा है कि कैसे ग्वालियर को भी इंदौर के बराबर लाया जाये। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बैठकों में सुझाव दिया कि ग्वालियर नगर निगम का एक दल इंदौर जाये और वहां की सफाई व्यवस्था को देखे और फिर उसे ग्वालियर में लागू करे।

ये भी पढ़ें – बंदरों ने ली ढाई सौ कुत्तों की जान, गांव के लोग भी दहशत में

सिंधिया और सिलावट के सुझाव को मानते हुए ग्वालियर नगर निगम के अधिकारियों का एक दल सफाई व्यवस्था का अवलोकन करने इंदौर पहुंचा यहाँ ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दल का स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों के साथ सिटी बस में बैठकर इंदौर शहर की सफाई व्यवस्था दिखाई ।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों को जल्द मिलने वाली है खुशखबरी! सैलरी में आएगा बंपर उछाल, बकाया DA Arrears पर नई अपडेट

नगर निगम ग्वालियर के दल में नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल, अपर आयुक्त अत्येंद्र सिंह गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी शामिल हैं।

[dgv_vimeo_video id=”658261961″]

[dgv_vimeo_video id=”658261913″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews