नरोत्तम का तंज- 24 घंटे में OBC पर कमलनाथ का 1 भी ट्वीट ना आना, कांग्रेस का दोहरा चरित्र

narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सुप्रीम कोर्ट के पंचायत चुनाव (MP Panchayat Eletion 2021) के फैसले के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी के बीच वार-पलटवार का दौर चल पड़ा है। दोनों ही दल ओबीसी वर्ग के समर्थन में उतर आए है और एक दूसरे को बड़ा हितेषी बता रहे है। इसी बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Madhya Pradesh Home Minister Narottam Mishra) का बड़ा बयान सामने आया है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलने वाली है खुशखबरी! सैलरी में आएगा बंपर उछाल, बकाया DA Arrears पर नई अपडेट

आज मीडिया से चर्चा करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 24 घंटे ट्वीट करने वाले ट्वीट पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) जी का पिछले 24 घंटे में ओबीसी पर एक भी ट्वीट नहीं आना, कांग्रेस के दोहरे चरित्र को प्रदर्शित करता है।कांग्रेसी ओबीसी पर सामने बात करते हैं लेकिन बात न्यायालय में जाकर ओबीसी पर ही घात करते हैं। MP में कांग्रेस का नेतृत्व किस तरह पिछड़ों को दरकिनार करने में लगातार जुटा हुआ है, यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव जी को अपने केंद्रीय नेतृत्व को जरूर बताना चाहिए।कांग्रेस की पिछड़ा वर्ग विरोधी मानसिकता एक बार फिर उजागर हो गई है।

यह भी पढ़े.. MP Assembly 2021: सोमवार से शीतकालीन सत्र, विधायक दल की बैठक में बनेगी रणनीति, हंगामे के आसार

नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि राहुल गांधी के स्वयं को हिंदू बताने के क्रियाकलापों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि राहुल बाबा किन के साथ है सभी जानते हैं। वही उन्होंने बताया कि सोमवार से शुरु हो रहे मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Madhya Pradesh Legislative Assembly Winter Session 2021) में पांच विधेयक सदन में रखे जाएंगे।इसमें सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली करने संबंधी विधेयक भी रहेगा।

[dgv_vimeo_video id=”658260815″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews