Gwalior News : निगम अधिकारी का एक्शन, 22 सफाई मित्रों का वेतन काटा

Gwalior News : निगम अधिकारी का एक्शन, 22 सफाई मित्रों का वेतन काटा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  स्वच्छ सर्वेक्षण 2021की रैंकिंग में पिछड़ने के बाद अब ग्वालियर नगर निगम (Gwalior Municipal Corporation) के अधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं।  नगर निगम आयुक्त ने सभी अपर आयुक्तों, उपायुक्तों को सुबह क्षेत्र के भ्रमण पर निकलें के निर्देश दिए हैं। आयुक्त के स्पष्ट कहा है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदेश के तहत सोमवार को निरीक्षण के दौरान लापरवाह 22 सफाई मित्रों के वेतन काटने के निर्देश दिए गए एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नोटिस जारी किया गया।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में दो पायदान नीचे खिसककर 15वें नंबर पर आने के बाद ग्वालियर नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की तैयारी अभी से शुरू कर दी है।  नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने अभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता पर रखें और लापरवाही करने वालों को बख्शें नहीं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना हुआ सस्ता, नहीं बदली चांदी की कीमत

निगम आयुक्त ने सभी अपर आयुक्तों और उपायुक्तों को सुबह के समय उनके क्षेत्र में निरीक्षण के निर्देश भी दिए हैं।  आयुक्त के निर्देश के तहत आज सोमवार को उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान ने बहोड़ापुर क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 22 सफाई मित्र (Safai Mitra) गायब मिले। सफाई मित्रों के अनुपस्थित पाए जाने पर उपायुक्त ने वेतन काटने के आदेश दिए। इसके साथ ही कार्यवाहक डब्ल्यूएचओ और कार्यवाहक सेनेटरी इंस्पेक्टर को उनके मूल पद सफाई मित्र करते हुए वार्ड 55 में पदस्थ किया। उपायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी को भी नोटिस जारी किया है ।

ये भी पढ़ें – कोरोना से मृत्यु होने पर मिलेगा 50 हजार का मुआवजा, MP सरकार ने जारी की गाइडलान, जानें डीटेल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews