Gwalior news: निगम कमिश्नर ने स्वच्छता मॉनिटरिंग के तहत ली बैठक, लापरवाही पर कार्यवाही के निर्देश दिए

ग्वालियर स्वच्छता अभियान

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (gwalior) में निगम कमिश्नर (corporation comissioner) शिवम वर्मा ने स्वच्छता मॉनिटरिंग (cleanliness monitoring) को लेकर टीएल बैठक ली। बैठक में निगमायुक्त ने अधिकारियों को स्वच्छता में लापरवाही बरते जाने पर सख्त कार्यवाही होने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की मॉनिटरिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, जो भी अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें… फिल्म साइना का टीजर हुआ जारी,साइना नेहवाल की बायोपिक पर है मूवी

निगमायुक्त ने बैठक में सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में संपत्ति की बुरी स्थिति को लेकर कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण का ज़िक्र करते हुए कहा कि स्वच्छ्ता सर्वेक्षण की शुरुआत होने वाली है ऐसे में सभी को नियमों का पालन करना है साथ ही किसी भी प्रकार की कमी को पूरा करना है। साथ ही उन्होंने जलप्रदाय की भी समीक्षा की। समीक्षा में उन्होंने कहा कि सभी इंजीनियर व फील्ड स्टाफ जल सप्लाई के समय क्षेत्रों का निरीक्षण करें। इसी के साथ उन्होंने पानी के अपव्यय पर भी रोक लगाने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें… BJP अनुसूचित जाति मोर्चा में नई नियुक्तियां , MP के इस नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews