Gwalior News : बंदूक की दम पर बनाया बंधक, आदिवासी महिला की पेड़ से बांधकर मारपीट

Gwalior News : बंदूक की दम पर बनाया बंधक, आदिवासी महिला की पेड़ से बांधकर मारपीट

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर के डबरा थाना (Gwalior Police) क्षेत्र में एक आदिवासी महिला (Tribal Women) को बंदूक की नोक  (Gun Point) पर बंधक बनाकर पेड़ से बांधकर मारपीट करने  का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्वालियर एसपी ऑफिस पहुंची महिला ने शिकायत की कि 10 -15 लोगों ने उसको बंधक बनाकर पेड़ से बांधकर मारपीट की है वे लोग जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। महिला का आरोप है कि डबरा पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।  ये वीडियो डबरा सिटी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में एक महिला पेड़ से बंधी है और एक बंदूक दिखाई दे रही हैं। वीडियो दो से तीन लोगों की आवाजें हैं जो पैसों के लेनदेन की बातें कर रहे हैं और वे लोग लोगों के नाम ले रहे हैं।  वीडियो में जिनकी आवाजे हैं वे खुद को मंत्री का आदमी होने का दावा भी कर रहे हैं।  लेकिन खास बात ये हैं कि बंदूक सामने देखकर भी पेड़ से बंधी महिला डर नहीं रही और बराबर से अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जवाब दे रही है। वीडियो में दोनों तरफ से अपशब्दों और गालियों का प्रयोग है इसलिए ये हम आपको नहीं दिखा सकते।

ये भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट : वकीलों को सुप्रीम कोर्ट की खरी खरी, काले कोट में होने का मतलब यह नही की आपकी जान ज्यादा कीमती

पीड़ित महिला आज मंगलवार को अपने साथ कई अन्य महिलाओं को लेकर ग्वालियर पुलिस अधीक्षक (Gwalior SP Office)  की जन सुनवाई में पहुंची।  उसने पुलिस को आवेदन दिया और उसके साथ घटी घटना की शिकायत की साथ ही डबरा पुलिस द्वारा एक्शन नहीं लिये जाने का आरोप लगाया।  महिला ने मीडिया को बताया कि वो इन भट्टे पर काम करती है उसने ठेकेदारों से साढ़े चार लाख रुपये कुछ लोगों को दिलवाये थे अब वे लोग ना तो पैसे वापस कर रहे हैं और ना लेबर लेकर आ रहे है। डबरा पुलिस उसकी सुन नहीं रही। महिला ने  कहा कि कल  10 – 15 लोग आये और बंदूक लगा दी, पेड़ से बांध दिया, मारपीट की वो कह  रहे थे जान से मार देंगे।  वो लोग बोल रहे थे कि पैसे माँगने बंद कर दो वर्ना जान से मार देंगे।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : दो शातिर चेन स्नेचर गिरफ्तार, तीन लूट का खुलासा

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी की कीमत में फिर गिरावट, नहीं बदली सोने की कीमत

उधर महिला की शिकायत लेने के बाद एडिशनल एसपी देहात जयराज कुबेर ने कहा कि वीडियो उन्होंने भी देखा है, महिला ने शिकायत की है। शिकायत को डबरा थाना भेज दिया गया है जाँच के बाद जो तथ्य आएंगे उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। उधर पुलिस सूत्र इस वीडियो के संदिग्ध होने की बात भी कर रहे हैं।

https://vimeo.com/604710161

https://vimeo.com/604710600

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews