Gwalior News : ये 6 कंपनियां दे रही Job, 10वीं -12वीं पास के लिए अच्छा मौका

Hindustan Shipyard Limited

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। जिला रोजगार कार्यालय ग्वालियर (District Employment Office Gwalior) द्वारा आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश (Atmanirbhar Madhya Pradesh) निर्माण के तहत पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर 25 नवम्बर को प्लेसमेंट ड्राइव (placement drive) का आयोजन किया जाएगा।  प्लेसमेंट ड्राइव प्रात: 11 बजे से मुरैना लिंक रोड पर गदाईपुरा स्थित रेडीमेड गारमेंट पार्क ग्वालियर में शुरू होगी। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा यह आयोजन यशस्वी अकादमी फॉर टेलेंट मैनेजमेंट के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें आधा दर्जन कंपनियों द्वारा भर्ती की जायेगी।

उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्लेसमेंट ड्राइव (placement drive) में शिव शक्ति बायोटेक्नोलॉजी गुजरात द्वारा एग्रीकल्चर ऑफीसर व सेल्समेन की भर्ती की जायेगी। इसी तरह ई-पाई कंपनी द्वारा डिलेवरी ब्वॉय, अमेजन ग्वालियर द्वारा फील्ड मार्केटिंग एग्ज्यूकेटिव, जस्ट डायल द्वारा सेल्स मार्केटिंग, वेल सिक्योर प्रा. लि. द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व हेल्पर और स्काई एडवरटाइजमेंट ग्वालियर द्वारा टेलीकॉलर व सेल्स मार्केटिंग के पदों की भर्ती की जायेगी।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : ग्राहक बनकर हथियार तस्कर तक पहुंची पुलिस, 5 पिस्टल बरामद

इन पदों पर भर्ती के लिये 10वीं व 12वीं कक्षा से लेकर स्नातक की योग्यता रखी गई है। आयु सीमा अलग अलग पदों के हिसाब से 18 से 30 वर्ष और 18 से 35 वर्ष और 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। इसी तरह अलग-अलग पदों के अनुसार 12 हजार से 18 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा। विस्तृत जानकारी के लिये रेडीमेंड गारमेंट पार्क परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें – भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी को पीएचडी अवार्ड, डिग्री पाते ही हुए भावुक, छलके खुशी के आंसू

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews