Gwalior News : ग्राहक बनकर हथियार तस्कर तक पहुंची पुलिस, 5 पिस्टल बरामद

Gwalior News : ग्राहक बनकर हथियार तस्कर तक पहुंची पुलिस, 5 पिस्टल बरामद

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस (Gwalior Crime Branch Police) ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच अवैध पिस्टल बरामद की हैं।  तस्कर ग्वालियर में पिस्टल बेचने आया था लेकिन वो सौदा कर पाता उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

डीएसपी क्राइम विजय भदौरिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमित सांघी (SP Amit Sanghi) को मुखबिर ने सूचना दी थी कि नयागांव तिराहे के पास हथियारों की डील होने वाली है।  एसपी ने तत्काल क्राइम ब्रांच को इसकी सूचना दी।  पुलिस ने जाल बिछाया और ग्राहक बनकर तस्कर (arms smuggler)से संपर्क किया।

ये भी पढ़ें – Video : स्वच्छता का संदेश देने के लिए कचरा गाड़ी चलाते दिखे परिवहन मंत्री

पुलिस नयागांव तिराहे पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति को देखते ही पकड़ लिया।  पुलिस ने जब युवक के बैग की तलाशी ली तो उसमें 315 बोर की पांच पिस्टल और राउंड मिले।  पुलिस तस्कर को गिरफ्तार कर  थाने ले आई। आरोपी ने बताया कि वो सेंधवा से ये हथियार ग्वालियर में बेचने के लिए लाया था।  वो एक पिस्टल 25 से 30 हजार रुपये में बेचता है।

ये भी पढ़ें – पुलिस पर हमला और फिर एस आई के पिस्टल ताननें के मामलें में जांच शुरू, पुलिस पर लगे आरोप

पुलिस ने आरोपी हथियार तस्कर के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।  पुलिस आरोपी से उन लोगों के नाम जानने का प्रयास कर रही है जिन्हें ये हथियार बेचने आया था।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews