Gwalior News : मिर्ची बाबा को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Gwalior News : मिर्ची बाबा को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज मिर्ची बाबा (Mirchi Baba) को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद मिर्ची बाबा ने गोले का मंदिर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।  उन्होंने कहा है कि मैं गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किये जाने के लिए संघर्ष करता रहूँगा मैं किसी से डरने वाला नहीं हूँ।

गौमाता की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करने वाले और ग्वालियर चम्बल संभाग में धरने प्रदर्शन करने वाले चर्चित मिर्ची बाबा महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज को एक व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है।  इस आशय की शिकायत उन्होंने ग्वालियर में गोले का मंदिर थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस में लिखाई एफआईआर में वो मोबाइल नंबर भी दिया है जिससे उन्हें धमकी मिली है।

ये भी पढ़ें – Bhind News: परिवार परामर्श में जिले का महिला थाना बना नंबर 1

मिर्ची बाबा ने कहा कि गौ माता की रक्षा करने वाले संतों के पीछे गौ तस्कर पड़े हैं और मुझे गवालियर छोड़ने की धमकियां देकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं लेकिन मैं चंबल की माटी का सपूत हूँ,  सन्यासी बेटा हूँ,  इसलिए मैं गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने तक लड़ाई इसी प्रकार लड़ता रहूंगा मैं किसी से डरने वाला नहीं हूँ।

ये भी पढ़ें – Ujjain : ज्योतिरादित्य सिधिंया ने किया महाकाल पूजन, की ये बड़ी घोषणा

इस मामले में पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने कहा कि मिर्ची बाबा ने शिकायत दर्ज कराई है उसमें जिस नंबर से उन्हें धमकी दी गई है वो नंबर भी दिया गया है।  हम जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।

ये भी पढ़ें – ऊर्जा मंत्री ने दिए बिजली कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक के खिलाफ जांच के निर्देश, ट्रांसफर भी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews