ऊर्जा मंत्री ने दिए बिजली कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक के खिलाफ जांच के निर्देश, ट्रांसफर भी

ऊर्जा मंत्री ने दिए बिजली कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक के खिलाफ जांच के निर्देश, ट्रांसफर भी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी इंदौर (West Zone Electricity Distribution Company Indore) के मुख्य महाप्रबंधक संतोष टैगोर के विरुद्ध भ्रष्टाचार की शिकायतों पर जांच के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे सात दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट पेश करें।

भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के निर्देश के बाद उनके मंत्री भी एलर्ट हैं। किसी भी शिकायत के बाद मंत्री गंभीरता दिखाते हैं और जांच के निर्देश देते हैं।  ताजा मामला ऊर्जा विभाग का हैं जहाँ ऊर्जा मंत्री ने मुख्य महाप्रबंधक के खिलाफ आई भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद जांच के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें – दिग्विजय के “मैं हिन्दू हूँ” ट्वीट पर गरमाई सियासत, विश्वास सारंग ने कही ये बड़ी बात

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी इंदौर के मुख्य महाप्रबंधक संतोष टैगोर के विरुद्ध भ्रष्टाचार की शिकायतों पर जांच के निर्देश दिये हैं।  ऊर्जा मंत्री ने निर्देशित किया है कि जाँच के लिये तीनों विद्युत वितरण कम्पनी के एक-एक वरिष्ठ मुख्य अभियंता तथा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की समिति का गठन करें। उन्होंने कहा है कि जाँच रिपोर्ट सात दिन में दें।

ये भी पढ़ें – पत्रकारों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की ये बड़ी घोषणा

ऊर्जा मंत्री ने जांच के दौरान श्री टैगोर को वहाँ से स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिये गये हैं। श्री तोमर ने कहा है कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

ये भी पढ़ें – UP के पूर्व राज्यपाल कुर्रेशी पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज, योगी सरकार पर की अमर्यादित टिप्पणी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews