Gwalior News: कार लूट कर फरार हुए दो आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, कार बरामद

Gwalior News: कार लूट कर फरार हुए दो आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, कार बरामद

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। डबरा थाना क्षेत्र में ड्राइवर के साथ मारपीट कर कार लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने 36 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इनका तीसरा साथी अभी फरार है।  पुलिस आरोपियों से लूटी हुई कार, एक देसी कट्टा और जिन्दा राउंड बरामद किये हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है उसे और घटनाओं के खुलासे की उम्मीद है।

एडिशनल एसपी देहात जयराज कुबेर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 17 जुलाई की शाम साढ़े सात बजे के करीब तीन युवकों ने डबरा में अर्टिगा कार क्रमांक MP 07 CG 6248 के ड्राइवर  बंटी उर्फ़ नरेंद्र शर्मा से ग्वालियर में एक बर्थडे पार्टी में चलने के लिए कहा। किराया 1300 रुपये तय हुआ और तीनों युवक कार में बैठ गए।  थोड़ा आगे चलने के बाद युवकों ने गाड़ी को बड़कीसराय की तरफ ले चलने के लिए कहा , युवकों ने कहा कि वहां से फैमिली को लेना है।  जैसे ही समुदन के पास हाइवे के पास पहुंचे युवकों ने ड्राइवर पर हमला कर दिया।  एक ने पीछे से गला पकड़ा, दूसरे ने हाथ पकड़ा और तीसरे ने कट्टे के बट से मारना शुरु कर दिया। तीनों ने मारपीट कर ड्राइवर को नीचे धकेल दिया और कार लेकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें – पूर्व मंत्री के साथ पुलिस प्रशासन के व्यवहार पर भड़की कांग्रेस, देखिये वीडियो

कार लूट की वारदात सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया उसके बाद बदमाशों की तलाश के लिए नाकाबंदी की।  मामला वरिष्ठ अधिकारियों  के संज्ञान में आया उसके बाद  एसडीओपी डबरा विवेक शर्मा और डीएसपी क्राइम विजय भदौरिया को आरोपियों की गिरफ़्तारी के निर्देश दिए गए।  डबरा थाने के एसआई संजू यादव और क्राइम ब्रांच थाने के एसआई बलराम मांझी के नेतृत्व में दो टीमें बनाई गई। जिन्होंने पूछताछ के बाद बदमाशों का हुलिया पता कर मुखबिरी लगाईं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अर्टिगा कार लूटकर भागे बदमाश जौरासी घाटी के पास देखे गये हैं ये किसी गंभीर वारदात के इरादे में हैं। सूचना के बाद पुलिस ने जौरासी घाटी पर पहुंचकर घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ लिया जबकि तीसरा भाग गया। पुलिस ने जब तलाशी ली तो एक की जेब से 315 बोर का कट्टा मय कारतूस के बरामद हुआ। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो बदमाशों ने अर्टिगा कार की लूट स्वीकार कर ली और पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से कार बरामद कर ली।

ये भी पढ़ें – MP के स्कूल शिक्षा मंत्री के भाई ने बैंककर्मी को पीटा, पुलिस ने भेजा जेल, सिंधी समाज में आक्रोश

एडिशनल एसपी जयराज कुबेर ने कहा कि तीनों बदमाश मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं डबरा में इनकी रिश्तेदारी है ये 16 जुलाई को डबरा आये थे इन्होने अर्टिगा कार के अलावा अन्य गाड़ियों के ड्राइवरों को भी लूटने का प्लान बनाया था लेकिन वो इनके झांसे में नहीं आये।  पुलिस आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है और फरार तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें – जबलपुर- सट्टा खिलाते एक गिरफ्तार, मोबाइल फोन और नगदी जब्त

https://vimeo.com/576717395

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews