Gwalior News : पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, न्यायिक जांच शुरू, सिपाही निलंबित

ujjain news

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर की इंदरगंज थाना पुलिस (gwalior police) द्वारा सटोरिया होने के शक में देर शाम हिरासत में लिए गए एक युवक की देर रात मौत हो गई।  मौत की सूचना  पुलिस ने आधी रात के बाद परिजनों को दी। सूचना मिलते ही एसपी थाने पहुँच गए उन्होंने घटना की न्यायिक जांच (judicial inquiry) के लिए पत्र लिखा और देर रात जांच शुरू हो गई । एसपी अमित सांघी (SP Amit Sanghi) ने तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है । उधर हंगामे की आशंका को देखते हुए पोस्टमार्टम हॉउस से लेकर मृतक के घर तक कड़ी सुरक्षा लगा दी गई है।

जानकारी के अनुसार इंदरगंज थाना पुलिस के तीन सिपाही मुकेश शर्मा , श्याम जाट और नीरज यादव सोमवार की देर शाम फलका बाजार से सोनू बंसल और उसके एक साथी को पकड़कर लाये थे सोनू की जेब से सट्टे की पर्चियां निकली थी।बताया जा रहा है कि तीनों सिपाही आरोपी युवकों को थाने की जगह थाने के ऊपर बने मिनी कंट्रोल रूम में ले गए यहाँ करीब तीन घंटे दोनों आरोपियों से सिपाही पूछताछ करते रहे।

ये भी पढ़ें – किसान सम्मान निधि: इस कारण से अटकी है 9वीं किस्त, इन किसानों को भेजे जा रहे नोटिस

पूछताछ के दौरान ही सोनू की तबियत बिगड़ गई उसे उल्टियां होने लगी तो सिपाही उसे जयारोग्य अस्पताल लेकर भागे जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फिर युवक के शव को देर रात पीएम हाउस में रखवा दिया।  शव को पीएम हाउस में रखने के बाद पुलिस ने आधी रात के बाद करीब 1 बजे परिजनों को घटना की सूचना दी।

ये भी पढ़ें – MP News: शिवराज सरकार को मिल सकती है सौगात, CM Shivraj ने केंद्र से की थी बड़ी मांग

घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमित सांघी इंदरगंज थाने पहुँच गए और उन्होंने घटना की न्यायिक जांच कराने के लिए पत्र लिख दिया एसपी अमित सांघी ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ को बताया कि रात करीब ढाई बजे मजिस्ट्रेट साहब थाने आ गए और जांच शुरू हो गई।  एसपी ने कहा कि न्यायिक जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।  उधर पुलिस कस्टडी में हुई मौत से हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पीएम हाउस से लेकर मृतक के घर तक कड़ी सुरक्षा लगा दी है।

ये भी पढ़ें – कोरोना वैक्सीन को लेकर ये क्या बोल गए MP के पूर्व मंत्री, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews