सुंदरकांड में जूते पहनकर शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष, Video वायरल

सुंदरकांड में जूते पहनकर शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष, Video वायरल

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। हिंदू धर्म और हिंदुत्व की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता की एक ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने विरोधियों को बोलने का मौका दे दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी की किरकिरी हो रही है। इसे लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

BJYM प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा, वैभव पवार ने जारी की लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मजयंती के मौके पर सोमवार को ग्वालियर में भी कार्यक्रम आयोजित किये गए। कार्यक्रम का आयोजन ग्वालियर के एक होटल में आयोजित किया गया। भाजपा ने कुशाभाऊ ठाकरे को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के अलावा यहाँ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया।

आयोजन में मुख्यरूप से पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी भी विशेष रूप से मौजूद थे। लेकिन खास बात ये है कि सुंदरकांड समाप्त होने के बाद जब पुष्पांजलि और पूर्णाहुति के लिए सभी को बुलाया गया तो जयभान सिंह पवैया ने तो जूते उतार दिये लेकिन भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी जूते पहने हुए ही पुष्पांजलि अर्पित करते दिखाई दिये। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जूते पहने सुंदरकांड में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष का वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी की किरकिरी हो रही है।

[dgv_vimeo_video id=”594709888″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews