BJP का कांग्रेस पर पलटवार, पहले कमल नाथ कहते थे चलो चलो, अब जनता कहेगी

BJP का कांग्रेस पर पलटवार, पहले कमल नाथ कहते थे चलो चलो, अब जनता कहेगी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। भाजपा (BJP Madhya Pradesh) ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (Kamal Nath)के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें वे 15 महीने बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस (MP Congress) की सरकार फिर से बनने का दावा कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने कहा कि पहले कमल नाथ अपने ही कार्यकर्ताओं, विधायकों, मंत्रियों से कहते थे चलो चलो हो गया अब प्रदेश की जनता उन्हें कहेगी चलो चलो अब हो गया।

ग्वालियर (Gwalior News) पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी (BJP State Spokesperson Dr Durgesh Keswani) ने संभागीय मीडिया सेंटर पर चुनिंदा मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती हैं।  हमने हमेशा युवाओं को आगे आने का आह्वान किया, नगरीय निकाय चुनावों में पार्टी ने इसीलिए युवाओं पर फोकस किया है। उन्होंने कहा कि हमारी नगर सरकार बनने पर युवा और वरिष्ठ मिलकर काम करेंगे। राजनीति में व्यक्ति हमेशा ही सीखता है।

ये भी पढ़ें – मध्यप्रदेश : कमलनाथ विजनरी नही, विनाशकारी नेता है : डॉ. केसवानी 

डॉ दुर्गेश केसवानी ने कमल नाथ के उस बयान पर पलट वार किया जिसमें वे 15 महीने बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कमल नाथ भरसक प्रयास कर रहे हैं कि कांग्रेस में जो भगदड़ मची है उसे रोका जाये, जिस तरह से मुख्यमंत्री के कार्यकाल में कमल नाथ ने अपने कार्यकर्ताओं, मंत्रियों, विधायकों, सांसदों से उनसे मिलने पर हमेशा कहा चलो चलो हो गया, तो अब जनता और उनके ही कार्यकर्ता मन बना चुके हैं कि चलो चलो हो गया , कमल नाथ जी मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे है , ये केवल उनकी पार्टी में मची भगदड़ रोकने का प्रयास है, और कुछ नहीं।

ये भी पढ़ें – उदयपुर की घटना को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कही बड़ी बात, सरकार से मांगा इस्तीफा

भाजपा के बागियों पर ग्वालियर में कार्रवाई नहीं किये जाने और उनके द्वारा चुनावी समीकरण बिगाड़े जाने की सम्भावना के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोप कांग्रेस लगा रही है तो वो पहले अपने गिरेबान में झांके क्योंकि वे तो खुद गुटों में बंटे है। हमारी पार्टी ने प्रदेश में कई जगह कार्रवाई की है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पहले ही कह चुके हैं कि ऐसे लोग स्वतः खुद को निष्कासित माने।

ये भी पढ़ें – एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, फडणवीस ने कहा- नहीं है सत्ता का लालच

उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन हैं यहाँ योग्य कार्यकर्ता हैं और जब योग्य में से पार्टी जब सर्वश्रेष्ठ  देती है तो कहीं कोई क्षुब्ध हो सकता है, हमारे वरिष्ठ नेता सबसे बात कर रहे हैं हम अनुशासित पार्टी है और निश्चित ही भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिलेगा।

[dgv_vimeo_video id=”725643551″]

[dgv_vimeo_video id=”725643790″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews